लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्रज्ञा के फिर बिगड़े बोल, कहा- वह हेमंत करकरे को देशभक्त नहीं मानती क्योंकि...

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 26, 2021 08:23 IST

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर फिर अपने विववादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं । एक फिर उन्होंने मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस ऑफिसर हेमंत करकरें को लेकर विवादित बातें कही हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देसाध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मेरे बारे में जानकारी हासिल करने के लिए करकरे ने मेरे आचार्य की उंगलियां तोड़ दी प्रज्ञा ने कहा कि क्या यह लोकतंत्र है उन्होंने कहा कि मैं हेमंत करकरे को देशभक्त नहीं मानती

भोपाल :  भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है । इस बार उन्होंने मुंबई हमले में शहीद हुए एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे को लेकर विवादित बातें कही है । 

प्रज्ञा ने कुछ साल पहले कहा था कि उनके श्राप के कारण ही महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अफसर करकरे की मौत हुई ।  इस बयान के कारण उन्हें और उनकी पार्टी को तीखी आलोचना का शिकार होना पड़ा था । हालांकि प्रज्ञा के रुख में इससे भी कोई बदलाव नहीं आया है । उन्होंने फिर कहा कि वह हेमंत करकरे को देशभक्त नहीं मानती।

प्रज्ञा ने कहा हेमंत करकरे कुछ लोगों के लिए देशभक्त हो सकते लेकिन  असली देशभक्त अलग सोचते हैं । करकरे ने  मेरे बारे में जानकारी हासिल करने और डर का  माहौल बनाने के लिए मेरे आचार्य-शिक्षक की उंगलियों और पसलियों को तोड़ा था ।

उन्होंने कहा भारत में आपातकाल पहली बार 1975 में लागू किया गया था । 2008 के मालेगांव केस में जब मुझे गिरफ्तार किया गया तब ऐसे ही स्थिति थी। आपको बता दें कि प्रज्ञा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भी देशभक्त कहा था । उनके इस बयान की पीएम मोदी ने भी आलोचना की थी और कहा था कि वह मन से प्रज्ञा को कभी माफ नहीं कर पाएंगे। ऐसे पहली बार नहीं जब प्रज्ञा ने इस तरह का बयान दिया हो , इससे पहले भी अनेक मौको पर उन्होंने विवादित बयान दिया है । 

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपालभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

कारोबार62 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के 12 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण?, बर्थ डे एक दिन पहले सीएम डॉ. यादव ने दतिया को दी बड़ी सौगात?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी