लाइव न्यूज़ :

भीमा कोरेगांव हिंसा को लेकर एक और मामला दर्ज, महिला ने लगाया ये आरोप

By भाषा | Updated: December 5, 2018 03:31 IST

जय स्तंभ पुणे-अहमदनगर रोड पर पेरने गांव में स्थित है। उसका पेशवा और ईस्ट इंडिया कंपनी की सेनाओं के बीच 1818 में हुई भीमा-कोरेगांव लड़ाई की याद में निर्माण किया गया था।

Open in App

पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक जनवरी को हुई भीमा कोरेगांव हिंसा के संबंध में एक और मामला दर्ज किया है। एक महिला ने आरोप लगाया कि उसका मकान, दुकान और खाने का स्टॉल लूटा गया था। इसके बाद मामला दर्ज किया गया।

भीमा कोरेगांव निवासी मंगल कांबले ने सोमवार को शिक्रपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जब वह ‘‘जय स्तंभ’’ देखने आए लोगों को चाय और नाश्ता दे रही थी तब उसके खाने के स्टॉल को लूटा गया।

जय स्तंभ पुणे-अहमदनगर रोड पर पेरने गांव में स्थित है। उसका पेशवा और ईस्ट इंडिया कंपनी की सेनाओं के बीच 1818 में हुई भीमा-कोरेगांव लड़ाई की याद में निर्माण किया गया था।

इस इलाके में एक जनवरी को उस समय हिंसा भड़क उठी जब दलित समूहों ने लड़ाई के दौ सौ साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था।

कांबले ने अपनी शिकायत में कहा कि उस दिन सुबह करीब 11 बजे मोटरसाइकिल पर आए 15 से 20 लोग उसके स्टॉल पर पहुंचे और लूटपाट करने लगे।

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने डंडे से उन्हें मारा भी। इस घटना के बाद उनका परिवार बहुत डर गया और वे पुणे में हड़पसर रहने लगे। 

 

टॅग्स :भीमा कोरेगांव
Open in App

संबंधित खबरें

महाराष्ट्रहिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिड़े को भीमा कोरेगांव केस में राहत

भारतभीमा कोरेगांव: बॉम्बे हाईकोर्ट ने वरवरा राव, अरुण फरेरा और वर्नोन गोंजाल्विस को डिफॉल्ट जमानत देने से इनकार किया

भारतभीमा कोरेगांव मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट की तीसरी जज जस्टिस साधना जाधव मामले की सुनवाई से हटीं

भारतस्टेन स्वामी की मौत पर कांग्रेस सहित अन्य दलों ने सरकार को घेरा, राहुल गांधी का ट्वीट-भावभीनी श्रद्धांजलि, न्याय और मानवता के पात्र थे

भारतएल्गार परिषद केसः फादर स्टेन स्वामी का 84 साल की उम्र में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब