लाइव न्यूज़ :

भीमा कोरेगांव: बॉम्बे हाईकोर्ट ने वरवरा राव, अरुण फरेरा और वर्नोन गोंजाल्विस को डिफॉल्ट जमानत देने से इनकार किया

By विशाल कुमार | Updated: May 4, 2022 11:36 IST

बॉम्बे हाईकोर्ट ने भीमा कोरेगांव मामले के आठ आरोपियों को 1 दिसंबर, 2021 को जमानत देने से इनकार कर दिया था, जबकि एक अन्य सह-आरोपी सुधा भारद्वाज को जमानत दे दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देहाईकोर्ट ने कहा कि आरोपियों के दावे के विपरित फैसले में कोई तथ्यात्मक गलती नहीं थी।हाईकोर्ट ने आठ आरोपियों को 1 दिसंबर, 2021 को जमानत देने से इनकार कर दिया था।एक अन्य सह-आरोपी सुधा भारद्वाज को डिफॉल्ट जमानत दे दी गई थी।

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को भीमा कोरेगांव मामले के तीन आरोपियों वरवरा राव, अरुण फरेरा और वर्नोन गोंजाल्विस की डिफॉल्ट जमानत की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसमें हाईकोर्ट के दिसंबर 2021 के फैसले की समीक्षा करने की मांग की गई थी।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, बॉम्बे हाईकोर्ट की खंडपीठ ने कहा कि आरोपियों के दावे के विपरित फैसले में कोई तथ्यात्मक गलती नहीं थी।

पीठ ने कहा कि जमानत की अर्जी कोर्ट के सामने नहीं रखी गई। इसलिए हम इस बात से सहमत नहीं हो सकते कि तथ्यात्मक गलती थी। क्षेत्राधिकार का प्रयोग करने का कोई मामला नहीं बनता है। हम साफ करते हैं कि पिछले फैसले में टिप्पणियां हमारे सामने रखे गए दस्तावेजों पर आधारित हैं। आवेदन खारिज किया जाता है।

बता दें कि, हाईकोर्ट ने आठ आरोपियों को 1 दिसंबर, 2021 को जमानत देने से इनकार कर दिया था, जबकि एक अन्य सह-आरोपी सुधा भारद्वाज को जमानत दे दी गई थी।

हाईकोर्ट ने अपने 1 दिसंबर के आदेश में भारद्वाज को इस आधार पर जमानत दे दी थी पुणे पुलिस द्वारा आरोपपत्र दाखिल करने के लिए समय बढ़ाने के लिए आवेदन की तारीख पर डिफॉल्ट जमानत के लिए उनका आवेदन लंबित था।

मौजूदा याचिका में तीनों आरोपियों राव, फरेरा और गोंजाल्विस ने दिसंबर 2021 के फैसले में एक कथित त्रुटि को सुधारने की मांग करते हुए उन्हें जमानत देने की प्रार्थना की।

टॅग्स :भीमा कोरेगांवबॉम्बे हाई कोर्टVaravara RaoVernon GonsalvesSudha Bharadwaj
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमंत्रियों के बच्चे 'अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं', पुलिस ढूंढ नहीं पाती?, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा- क्या मुख्यमंत्री फडणवीस इतने बेबस हैं मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते?

भारतमहानगरपालिका चुनावः महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के इशारे पर नामांकन पत्र खारिज?, बंबई उच्च न्यायालय पहुंचे 8 प्रत्याशी, देखिए लिस्ट

भारत400 नए मेंबर कहां से जोड़े?, एनसीपी विधायक रोहित पवार की पत्नी कुंती, ससुर सतीश मागर और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती पर कोर्ट ने उठाए सवाल

भारतMaharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट खाली कराए गए

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?