लाइव न्यूज़ :

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने अपने उपचार के लिए अदालत का खटखटाया दरवाजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 13:03 IST

आवेदन में दावा किया गया कि आजाद पोलुसाइथेमिया की बीमारी से पीड़ित हैं जिसमें मरीज का रक्त गाढ़ा हो जाता है। आवेदन में कहा गया कि ‘‘उनका लंबे समय से इलाज कर रहे एम्स के संबंधित चिकित्सकों से उपचार कराए जाने की जरूरत है।’’

Open in App
ठळक मुद्देवकील महमूद प्राचा के मार्फत दायर आवेदन में कहा गया कि अगर आजाद को तुरंत उपचार मुहैया नहीं कराया जाता है तो उन्हें दिल का दौरा पड़ सकता है। इस मामले में कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है।

पुरानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने अदालत का दरवाजा खटखटाकर जेल अधिकारियों को उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार मुहैया कराने का निर्देश देने की अपील की।

आवेदन में दावा किया गया कि आजाद पोलुसाइथेमिया की बीमारी से पीड़ित हैं जिसमें मरीज का रक्त गाढ़ा हो जाता है। आवेदन में कहा गया कि ‘‘उनका लंबे समय से इलाज कर रहे एम्स के संबंधित चिकित्सकों से उपचार कराए जाने की जरूरत है।’’

वकील महमूद प्राचा के मार्फत दायर आवेदन में कहा गया कि अगर आजाद को तुरंत उपचार मुहैया नहीं कराया जाता है तो उन्हें दिल का दौरा पड़ सकता है। मामले पर मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है। याचिका में जेल अधिकारियों या दिल्ली सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है कि आजाद को उपचार मुहैया कराया जाए।

भीम आर्मी प्रमुख को दिल्ली की एक अदालत ने 21 दिसम्बर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आजाद के संगठन ने पुलिस अनुमति के बगैर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ दिसम्बर में जामा मस्जिद से जंतर-मंतर तक मार्च का आयोजन किया था।

 

टॅग्स :चन्द्रशेखर आज़ादकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील