लाइव न्यूज़ :

भवानीपुर विधानसभा उपचुनावः भाजपा ने ममता पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को निर्वाचन आयोग से पश्चिम बंगाल की भावनीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए और अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती की मांग की और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह जीतने के लिए और लोगों को डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही हैं।

बनर्जी भवानीपुर से उपचुनाव लड़ रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें नंदीग्राम में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के नेता फिरहद हकीम को चुनावी प्रक्रिया से दूर रखने और उपचुनाव संपन्न होने तक उन्हें कोलकाता नगर निगम के अध्यक्ष पद से हटाने की भी मांग की। पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस नेता पर आरोप लगाया कि वह विधानसभा क्षेत्र में साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग से मिलने गए भाजपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘चूंकि उन्हें (ममता) अपनी हार का अनुमान हो गया है, वह राज्य की सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही हैं...हमने निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात की और मांग की कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।’’

भाजपा प्रतिनिधिमंडल में सांसद लॉकेट चटर्जी और स्वप्न दासगुप्ता भी शामिल थे।

सिंह ने आरोप लगाया कि हकीम आपत्तिजनक बयानों से साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही वह भाजपा नेताओं को धमकी दे रहे हैं कि यदि वह क्षेत्र में जाएंगे तो उन्हें पीटा जाएगा। ज्ञात हो कि हकीम, ममता बनर्जी के बेहद करीबी नेता माने जाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने निर्वाचन आयोग को हकीम के आपत्तिजनक बयानों से जुड़े वीडियो दिए हैं...हमने मांग की है कि भवानीपुर में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए वहां अधिक से अधिक सुरक्षाबलों की नियुक्ति की जाए।’’

उन्होंने दावा किया कि यदि भवानीपुर में निष्पक्ष चुनाव होते हैं तो निश्चित तौर पर भाजपा की जीत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम