लाइव न्यूज़ :

भवेश कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश के नये मुख्‍य सूचना आयुक्‍त

By भाषा | Updated: February 5, 2021 21:21 IST

Open in App

लखनऊ, पांच फरवरी उत्तर प्रदेश राज्‍य सूचना आयोग में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी भवेश कुमार सिंह को बतौर राज्‍य मुख्‍य सूचना आयुक्‍त शुक्रवार को नियुक्त किया गया।

शासन ने शुक्रवार को भवेश कुमार सिंह की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया।

प्रमुख सचिव (प्रशासनिक सुधार) जितेंद्र कुमार ने भवेश कुमार सिंह को राज्‍य मुख्‍य सूचना आयुक्‍त के पद पर नियु‍क्‍त किये जाने संबंधी आदेश जारी किया।

आदेश के मुताबिक राज्‍य मुख्‍य सूचना आयुक्‍त पद पर की गई यह नियुक्ति भवेश कुमार सिंह द्वारा कार्यभार ग्रहण किये जाने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए अथवा उनके द्वारा 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक के लिए, जो भी पहले हो, होगी।

आदेश प्राप्‍त होने के बाद भवेश कुमार सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में चयन समिति, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा '' मैं अपनी पूरी निष्‍ठा से दायित्‍वों का पालन करूंगा।''

उल्‍लेखनीय है कि नये मुख्‍य सूचना आयुक्‍त सिंह 1987 बैच के उत्तर प्रदेश काडर के आईपीएस अधिकारी हैं जो पिछले वर्ष जनवरी माह में सेवानिृत्त हुए।

मूलत: बिहार राज्‍य के निवासी भवेश कुमार सिंह पुलिस की शुरुआती सेवाओं के बाद सबसे पहले 1993 में मऊ जिले के पुलिस अधीक्षक बनाये गये। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के कानपुर, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद जैसे कई बड़े जिलों के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक रहे हैं।

सिंह केंद्र में भी तैनात रहे। वह गोरखपुर, आगरा और मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक, अपर पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) और (सुरक्षा) के अलावा पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलीजेंस) के पद पर भी तैनात रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम