लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा: कश्मीर में यात्रा शुरू होते ही बदला राहुल गांधी का रूप! टी-शर्ट पर ब्लैक जैकेट पहने दिखे कांग्रेस सांसद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2023 10:32 IST

बारिश के बीच भी यात्रा में लाखों समर्थकों की भीड़ नजर आई। कांग्रेस कार्यकर्ता समेत लाखों की संख्या में लोग यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलते दिखाई दिए।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के कठुआ में बारिश के बीच शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा। बारिश के कारण जैकेट पहने यात्रा में नजर आए राहुल गांधी।भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कठुआ: कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा ने अपने 125वें दिन की यात्रा जम्मू-कश्मीर के कठुआ से शुरू की। शुक्रवार को कठुआ में बारिश हो रही है। ऐसे में राहुल गांधी ने हल्की बारिश के बीच ही यात्रा प्रारंभ की है। कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के साथ ही राहुल गांधी का रूप बदल गया, जी हां! पदयात्रा के दौरान जिस सफेद टी-शर्ट को लेकर कांग्रेस सांसद बीजेपी के निशाने पर रहे, उसी टी-शर्ट पर अब राहुल गांधी ने ब्लैक जैकेट पहन ली है। 

हालांकि, जैकेट पहनने के कारण कठुआ में हो रही बारिश है। बारिश के बीच भी यात्रा में लाखों समर्थकों की भीड़ नजर आई। कांग्रेस कार्यकर्ता समेत लाखों की संख्या में लोग यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलते दिखाई दिए। जनवरी के महीने में पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड हो रही है लेकिन फिर भी यात्रा के दौरान राहुल गांधी केवल एक टी-शर्ट पहने ही नजर आए। ठंड के मौसम में उनका सिर्फ टी-शर्ट पहनना राजनीतिक गलियारों में एक मुद्दा बना रहा। 

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर घाटी में कड़ी सुरक्षा 

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुई है। पदयात्रा ने अपने तय प्लान के अनुसार दक्षिण भारत से सफर शुरू करते हुए उत्तर भारत में प्रवेश किया है और अब कश्मीर में पदयात्रा का अंतिम पड़ाव है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कश्मीर में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ शिवसेना नेता संजय राउत भी शामिल हो सकते हैं। 

पदयात्रा को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राहुल गांधी की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कई चरणों में पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आने वाली 26 जनवरी तक जम्मू के अलग-अलग इलाके में पदयात्रा करेगी। इस दौरान राहुल गांधी जनता से मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।

शुक्रवार को कश्मीर में शुरू हुई पहले दिन की यात्रा कठुआ से होकर दोपहर 12 बजे चन्नी पहुंचेगी। यहां पदयात्रा कुछ समय के विराम के बाद फिर से प्रारंभ होगी। शुक्रवार को रात्रि विश्राम के लिए राहुल गांधी चडवाल में रुकेंगे। 

कब शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा?

7 सितंबर 2022 को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में दक्षिण भारत से शुरू हुई थी। राहुल गांधी के नेतृत्व में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने अब तक 125 दिनों का सफर तय कर लिया है। यात्रा देश के 10 राज्यों से होते हुए लगभग 50 से अधिक जिलों से होकर गुजरी है। यात्रा करीब साढे़ तीन हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर पूरी होगी। पदयात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खत्म की जाएगी। 

 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राRahul Congressराहुल गांधीजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"