लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Yatra: विपक्ष की एकता के नाम पर कांग्रेस सिर्फ 200 सीट पर चुनाव लड़े, रमेश ने कहा-नई उमंग और नया जोश देखने को मिल रहा

By भाषा | Updated: January 1, 2023 18:03 IST

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी जिस तरह से रोज 23-24 किलोमीटर चल रहे हैं, हजारों-लाखों लोगों से मिल रहे हैं, उन्हें सुन रहे हैं, यह उनके (राहुल) लिए भी उपलब्धि है और पार्टी के लिए भी उपलब्धि है।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी एकजुटता की संभावना पर प्रश्नचिह्न लगा है।यात्रा से कुल मिलाकर कांग्रेस संगठन में नयी जान आई है। मुख्य असर यह है कि कांग्रेस को संजीवनी मिली है।

नई दिल्लीः ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी इन दिनों सुर्खियों में हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने 2024 के चुनाव में राहुल गांधी के विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद चेहरा होने की पैरवी की है। दूसरी तरफ, अखिलेश यादव और कुछ अन्य प्रमुख विपक्षी नेताओं ने यात्रा से दूरी बनाई है जिससे विपक्षी एकजुटता की संभावना पर प्रश्नचिह्न लगा है।

इसी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से पांच सवाल और उनके जवाब:

1- सवाल: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के असर का आकलन आप कैसे करेंगे?

जवाब: इस यात्रा से कुल मिलाकर कांग्रेस संगठन में नयी जान आई है। हम जिन राज्यों से गुजरे हैं, जहां से नहीं भी गुजरे हैं वहां भी एक नयी उमंग और नया जोश देखने को मिल रहा है और यह महसूस भी हो रहा है। कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अलग से निकाली गई है...मुख्य असर यह है कि कांग्रेस को संजीवनी मिली है।

2- सवाल: यह यात्रा राहुल गांधी की छवि को बदलने में कितनी कारगर रही है?

जवाब: राहुल जी की छवि में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। जिस तरह से उनकी छवि भाजपा के सोशल मीडिया के लोगों द्वारा बिगाड़ी गई थी, वो बात अब इतिहास हो गई है। आलोचना किसी की भी हो सकती है, लेकिन अब वे लोग व्यक्तिगत तौर पर राहुल जी के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। राहुल गांधी जिस तरह से रोज 23-24 किलोमीटर चल रहे हैं, हजारों-लाखों लोगों से मिल रहे हैं, उन्हें सुन रहे हैं, यह उनके (राहुल) लिए भी उपलब्धि है और पार्टी के लिए भी उपलब्धि है।

3- सवाल: इस यात्रा से विपक्ष के बड़े नेता दूर रहे, इसे आप कैसे देखते हैं?

जवाब: मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यात्रा का मकसद कभी भी विपक्षी एकता नहीं था। यह (विपक्षी एकता) यात्रा का नतीजा हो सकती है। हमने यह नहीं सोचा कि विपक्ष में एकजुटता लाने के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकालें। हमने कहा कि हमें संगठन को मजबूत करना है, कांग्रेस पार्टी में एक नयी जान फूंकनी है, इसके लिए यात्रा निकालनी है।

कई राजनीतिक दलों को निमत्रंण दिया, कुछ आए, कुछ नहीं आए। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जो परिवर्तन पार्टी में आया है, जो परिवर्तन राहुल जी की छवि में आया है, जो नयी जान संगठन में आई है, उसका एक नतीजा विपक्षी एकता हो सकता है। हम रचनात्मक विपक्षी एकता चाहते हैं।

4- सवाल: क्या अब कांग्रेस उस स्थिति में पहुंच रही है कि वह विपक्ष की धुरी बन सके?

जवाब: मैं इस बारे में नहीं सोचता। मैं तो फिलहाल सिर्फ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में सोचता हूं। मैं मानता हूं कि अगर कांग्रेस अपने आप को मजबूत नहीं कर सकती तो विपक्षी एकता एक ख्वाब रहेगी। विपक्षी एकता का यह मतलब नहीं है कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ 200 सीट (लोकसभा की) पर लड़े। यह नामुमकिन है। यह कभी नहीं हो सकता कि विपक्ष की एकता के नाम पर कांग्रेस सिर्फ 200 सीट पर चुनाव लड़े।

5- सवाल: फिर क्या विपक्षी एकता संभव नजर आती है?

जवाब: विपक्षी दलों को भी समझना चाहिए कि भाजपा का एकमात्र राष्ट्रीय विकल्प कांग्रेस है। विचारधारा के आधार पर एक ही विकल्प है। विपक्षी दल हमेशा कांग्रेस से लेते रहे हैं। विपक्षी एकता का मतलब कुछ लेना और कुछ देना है। कांग्रेस अब तक सिर्फ देती रही है, वो जमाना गया। 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राJairam Rameshराहुल गांधीकांग्रेससमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर