लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्राः सपा प्रमुख अखिलेश, बसपा अध्यक्ष मायावती और जयंत को कांग्रेस का न्योता, तीन जनवरी को यूपी में प्रवेश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 26, 2022 18:57 IST

आगामी तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में दाखिल होने जा रही पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शिरकत के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्दे जयंत चौधरी को भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत के लिए सोमवार को निमंत्रण भेजा है।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव अतुल अंजान को भी यात्रा का न्योता दिया गया है।लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के रूप में आमंत्रित किया गया है।

लखनऊः कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश चरण में भाग लेने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद के जयंत चौधरी सहित गैर-भाजपा दलों के कई नेताओं को आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आगामी तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि पार्टी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव, बसपा प्रमुख मायावती और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी को भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत के लिए सोमवार को निमंत्रण भेजा है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव अतुल अंजान को भी यात्रा का न्योता दिया गया है। सिंह ने बताया कि प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को भी निमंत्रण दिया गया है लेकिन उन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के रूप में आमंत्रित किया गया है।

इसके अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर रविकांत को भी यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया है। उसके बाद वह बागपत और शामली होते हुए हरियाणा के लिए कूच करेगी। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में ही रहेगी। यात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ पार्टी महासचिव तथा दल की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी भी शामिल रहेंगी।

यात्रा के प्रदेश समन्वयक पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने पिछले दिनों संवाददाता सममेलन में बताया था कि भारत जोड़ो यात्रा किसी पार्टी की नहीं बल्कि पूरे देश की है और इसमें विभिन्न विपक्षी दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा। 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राअखिलेश यादवमायावतीबीएसपीउत्तर प्रदेशलखनऊसमाजवादी पार्टीजयंत चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब