Bharat Jodo Yatra: यूपी में लगेगा बसपा प्रमुख मायावती को झटका!, जौनपुर से सांसद श्याम सिंह यादव ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल, जानें क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 24, 2022 03:46 PM2022-12-24T15:46:18+5:302022-12-24T15:47:34+5:30

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही पदयात्रा ने अब तक लगभग 3200 किलोमीटर की दूरी तय की है। यात्रा आठ दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश, पंजाब और अंत में जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

Bharat Jodo Yatra BSP chief Mayawati may get shock Jaunpur MP Shyam Singh Yadav joins 'Bharat Jodo Yatra' rahul gandhi delhi | Bharat Jodo Yatra: यूपी में लगेगा बसपा प्रमुख मायावती को झटका!, जौनपुर से सांसद श्याम सिंह यादव ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल, जानें क्या कहा

श्याम सिंह यादव के अलावा कांग्रेस की सहयोगी द्रमुक की सांसद टी सुमथि भी इस यात्रा में शामिल हुईं।

Highlightsपूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी शामिल हुए।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन इस पदयात्रा में शामिल हुए। धर्म, जाति, संस्कृति के नाम पर भेद किया जा रहा है।

नई दिल्लीः बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा सदस्य श्याम सिंह यादव शनिवार को यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। यादव ने कहा कि वह राहुल गांधी के निमंत्रण पर और व्यक्तिगत स्तर पर इस यात्रा का हिस्सा बने हैं क्योंकि इस यात्रा का मकसद नेक है।

 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘मैं बहुजन समाज पार्टी का सांसद हूं, लेकिन यह तो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्यक्रम है। मैं राहुल गांधी जी के व्यक्तिगत निमंत्रण पर इसमें शामिल हुआ हूं। मैं जनता हूं इस यात्रा का मकसद नेक है।’’ यादव ने कहा, ‘‘आज हम देख रहे हैं कि धर्म, जाति, संस्कृति के नाम पर भेद किया जा रहा है।

हमारे देश की पहचान विविधता में एकता की है...सबको सोचना होगा कि देश को किस दिशा में ले जाना है।’’ उल्लेखनीय है कि बसपा सांसद का इस यात्रा में शामिल होना इस मायने में महत्वपूर्ण है कि पार्टी की प्रमुख मायावती कई मौकों पर कांग्रेस के खिलाफ खुलकर अपनी राय जाहिर करती रही हैं। श्याम सिंह यादव के अलावा कांग्रेस की सहयोगी द्रमुक की सांसद टी सुमथि भी इस यात्रा में शामिल हुईं।

कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शनिवार को दिल्ली में दाखिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार पर कोविड के बहाने राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कोई भी इस यात्रा को नहीं रोक सकता। हालांकि, पार्टी ने कहा कि अगर सरकार वैज्ञानिकों की राय के आधार पर कोई प्रोटोकॉल तय करती है तो उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में यह यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में दाखिल हुई। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी कुछ दूरी तक इस यात्रा में शामिल हुईं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जो मोहब्बत इनसे मिली है, वही देश से बांट रहा हूं।’’

यात्रा सुबह लगभग 10 बजे दक्षिणी दिल्ली में आश्रम चौक पहुंची जहां ‘जयराम आश्रम’ में राहुल गांधी और अन्य सभी ‘भारत यात्रियों’ ने कुछ देर विश्राम किया। राहुल गांधी ने यहां सियाराम दरबार के दर्शन किए। अपराह्न लगभग एक बजे यह यात्रा फिर से शुरू हुई जो लाल किले तक जाएगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘यात्रा को 108 दिन हो गए हैं। आज के बाद से दो जनवरी तक विश्राम रहेगा ताकि कंटनेर की मरम्मत हो सके। इसके बाद तीन जनवरी को यात्रा फिर से आरंभ होगी।’’ कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा अब तक नौ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से गुजर चुकी है।

Web Title: Bharat Jodo Yatra BSP chief Mayawati may get shock Jaunpur MP Shyam Singh Yadav joins 'Bharat Jodo Yatra' rahul gandhi delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे