लाइव न्यूज़ :

Bharat Biotech ने कहा- किशोरों को Covaxin की डोज के बाद पैरासिटामॉल या किसी दर्द निवारक दवा की जरूरत नहीं, न दे ऐसी कोई भी दवा

By आजाद खान | Updated: January 6, 2022 08:40 IST

देश में 3 जनवरी के 15-18 साल वाले बच्चों को कोवैक्सीन टीका देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत बायोटेक ने दावा किया है कि कोवैक्सीन के टीका के बाद पैरासिटामॉल या कोई भी अन्य दर्द निवारक दवा लेने की जरूरत नहीं है।कंपनी ने कहा कि वह यह दावा करीब 30 हजार लोगों पर टेस्ट करने के बाद कर रही है।इसका यह भी कहना है कि इस वैक्सीन को लेने के बाद हल्के फुल्के दुष्प्रभाव आ सकते हैं जो अपने आप ही एक दो दिन में ठीक हो जाते हैं।

हैदराबाद: टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने जानकारी देते हुए कहा है कि कोवैक्सीन के टीका लेने के बाद पैरासिटामॉल और न ही कोई दर्द निवारक दवा लेने की जरूरत है। यह एडवायजरी कंपनी ने तब जारी की है जब देश के कई कोनों में कोवैक्सीन के टीका लगवाने के डॉक्टरों द्वारा पैरासिटामॉल और दर्द निवारक दवा देने की बात सामने आई है। कंपनी ने अपने अडवायजरी में यह भी कहा है कि वे इस वैक्सीन को पूरी तरह से टेस्ट करने के बाद ही आम लोगों के इस्तेमाल के लिए बाजार में लाया गया है। उनका यह भी दावा है कि टेस्ट के दौरान वैक्सीन लेने के बाद ऐसे दवाओं की जरुर्रत नहीं पड़ती है, लोग ऐसे ही बिना किसी दवा से ठीक हो जाते हैं। आपको बता दें पिछले ही महीने डीसीजीआई ने कुछ शर्तों पर 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद से ही बच्चों को वैक्सीन लगाने का काम जारी है। 

क्या कहा कंपनी ने

मामले में बोलते हुए भारत बायोटेक ने ट्विटर पर कहा, “हमें फीडबैक मिला है कि कुछ टीकाकरण केंद्र बच्चों को कोवाक्सिन की खुराक लगाने के बाद पैरासिटामॉल की 500 एमजी की डोज लेने को कह रहे हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि कोवैक्सीन टीका लगवाने के बाद न पैरासिटामॉल और न ही किसी दर्द निवारक दवा ली जानी चाहिए।" कंपनी ने यह भी दावा किया कि वह इस वैक्सीन को 30 हजार लोगों पर टेस्ट किया था जिसमें केवल 10-20 फिसदी ही लोगों को इसका बुरा असर पड़ा था। जिन पर बुरा असर पड़ा था उन पर दुष्प्रभाव काफी हल्के थे जो बिना किसी दवा के एक दो दिन में अपने ही ठीक हो गए थे। कंपनी ने यह भी कहा कि अगर किसी केस में हालत ज्यादा बिगड़ जाती है तो ऐसो में डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें। 

बच्चों को दिए जा रहे हैं केवल कोवैक्सीन का ही टीका

डीसीजीआई ने कुछ शर्तों के तहत ही 12 साल से ज्यादा उम्र वाले बच्चों को कोवैक्सीन टीका देने की मंजूरी दी है। इसके साथ 3 जनवरी से 15-18 वर्ष वाले बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है और इसमें केवल कोवैक्सीन का ही टीका दिया जा रहा है। 

टॅग्स :कोवाक्सिनकोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)Bharat Biotech
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?