लाइव न्यूज़ :

भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण के लिए 25,800 स्वयंसेवियों का पंजीकरण पूरा किया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:20 IST

Open in App

हैदराबाद, सात जनवरी भारत बायोटेक ने कोविड-19 के टीके कोवैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षणों के लिए 25,800 स्वयंसेवियों का पंजीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इला ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किये गये एक संदेश में उन्होंने क्लीनिकल परीक्षण स्थलों, प्रधान जांचकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग एवं टीके की खोज में सार्वजनिक-निजी भागीदारी में विश्वास को लेकर उनका शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कोवैक्सीन का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘कोविड-19 के पूर्ण रूप से प्रथम स्वदेशी टीके के तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षणों में योगदान देने के लिए और उनमें विश्वास रखने के लिए सभी स्वयंसेवियों की सराहना करती हूं। ’’

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने हाल ही में कोवैक्सीन के आपात उपयोग की मंजूरी दी है।

कोवैक्सीन का मानव पर तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण मध्य नवंबर में शुरू हुआ था, जिसका लक्ष्य भारत में 26,000 स्वयंसेवियों पर इसका परीक्षण करना है।

कंपनी ने कहा है कि किसी टीके की प्रभाव क्षमता के लिए भारत में अब तक इतने व्यापक स्तर पर (तीसरे चरण जैसा) कोई परीक्षण नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब