लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: गृह मंत्री का आरोप, भारत बंद के दौरान हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ, पुख्ता सबूत है हमारे पास

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 11, 2018 04:51 IST

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा के मुताबिक बीजेपी अपनी असफलता कांग्रेस पर थोप रहे हैं।  सबूत हैं तो सरकार कार्रवाई करे।

Open in App

भोपाल, 11 अप्रैल:  मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान मध्यप्रदेश में फैली हिंसा में कांग्रेस का हाथ है। गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने हिंसा के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हिंसा में कांग्रेस का ही हाथ है और इस बात का उनके पास पुख्ता सबूत है। 

इस बात का पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि अगर राज्य सरकार के पास इस बात का पुख्ता सबूत है तो वह कार्रवाई करे। बता दें कि भारत बंद के दौरान हिंसा में मध्यप्रदेश में 9 लोगों के मरने की खबर आई थी। 

यह भी पढ़ें- भारत बंद LIVE: बिहार के आरा में पत्थरबाजी और फायरिंग, गया में हुआ प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा चेहरे पीछे से थे, इसमें पूरी तरह से कांग्रेस के लोगों का षड्यंत्र था। कांग्रेस चाहती है हिंसा हो जिससे प्रदेश का वातावरण बिगड़े। गृह मंत्री ने कहा कि जह हमने कांग्रेस से इस बारे में बात करने की कोशिश की तो, उनका जवाब था कि उनके पास सबूत है? तो हम अब सबूतों के आधार पर बोल रहे हैं। हमें अच्छे से पता है कि किन जगहों पर मूवमेंट को गाइड किया गया है। हमारे पास इनपुट भी है। 

इस बात पर कांग्रेस का कहना है कि सबूत हैं तो सरकार कार्रवाई करे। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा के मुताबिक बीजेपी अपनी असफलता कांग्रेस पर थोप रहे हैं। बता दें कि इस मामले में  पुलिस ने बीएसपी से बीजेपी में आए पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू जाटव के पति गजराज जाटव को भी गिरफ्तार किया था। कांग्रेस ने इस पर भी बीजेपी पर पलटवार किया। केके मिश्रा ने कहा कि शायद गृह मंत्री भूल गए हैं कि हिंसा में पुलिस ने बीजेपी के ही कार्यकर्ता  जाटव को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

20 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट में एक फैसला सुनाते हुए तत्कार गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के विरोध में कई दलित संगठनों ने भारत बंद का आवाह्न किया। बंद के दौरान हिंसा में एक दर्जन लोगों की मौत हो गई। 2 अप्रैल को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर पोस्ट और संदेश वायरल हो रहे हैं जिसमें आरक्षण विरोधी संगठन भारत बंद का आवाह्न कर रहे हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप