लाइव न्यूज़ :

भंडारा अस्पताल आग : महाराष्ट्र सरकार ने सिविल सर्जन को निलंबित किया, छह अन्य के खिलाफ कार्रवाई

By भाषा | Updated: January 21, 2021 23:16 IST

Open in App

मुंबई, 21 जनवरी महाराष्ट्र के भंडारा के जिला अस्पताल में आग लगने की घटना के संबंध में राज्य सरकार ने जिले के सिविल सर्जन और दो अन्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और तीन लोगों को ड्यूटी में लापरवाही के दोष में नौकरी से निकाला गया है।

भंडारा जिला अस्पताल के विशेष शिशु देखभाल केन्द्र में नौ जनवरी को लगी आग में 10 बच्चों की मौत हो गई थी।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना के सिलसिले में अवर सिविल सर्जन का तबादला भी कर दिया गया है।

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा गठित समिति ने बुधवार देर शाम अपनी रिपोर्ट सौंपी, उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है।

टोपे ने कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही के मद्देनजर कार्रवाई की गई है।

महाराष्ट्र सरकार ने नौ जनवरी को ही घटना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की थी। नागपुर के संभागीय आयुक्त संजीव कुमार ने जांच की अगुवाई की।

टोपे ने कहा कि सरकार ने भंडारा जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोदी खंडाते को निलंबित किया है, अवर सिविल सर्जन डॉक्टर सुनीला बड़े का तबादला किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल अधिकारी डॉक्टर अर्चना मेश्राम और एसएनसीयू की प्रभारी नर्स ज्योति भास्कर को भी ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया है।

टोपे ने कहा कि ईकाई के शिशु रोग विशेषज्ञ सुशील अम्बाडे और संविदा पर कार्यरत नर्सों स्मिता संजय अम्बिल्दुके और शुभांगी साठवाणे को नौकरी से निकाल दिया गया है।

मंत्री ने कहा कि उनके विभाग ने समिति की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से चर्चा की है।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार, नौ जनवरी को देर रात एक से डेढ़ बजे के बीच रेडिएंट बेबी वार्मर के कंट्रोल पैनल में स्पार्क हुआ था। टोपे ने कहा, ‘‘चिंगारी के कारण ही आग लगी... वार्मर के पास ज्वलनशील वस्तु (जैसे रूई) रखी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ बच्चे ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। इन कारणों से आग फैल गई। कमरा (एसएनसीयू) बंद था। लेकिन वहां प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग बुझ गई और चारो ओर धुआं फैल गया।’’

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, 10 में से तीन बच्चों की मौत जलने से और सात की मौत दम घुंटने से हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा