राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री और हमारे बीच कई विषयों को लेकर बात हुई... हरियाणा और राजस्थान की यमुना पाइपलाइन की गाइडलाइन तय की है कि जल्द से जल्द काम हो... इन विषयों पर जल्द से जल्द काम होगा... हमारे 3,4 विषय हैं..." उन्होंने आगे प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने हमें गाइडलाइंस दी हैं और हम सभी मुख्यमंत्री उन गाइडलाइंस पर काम कर रहे हैं। हमने तय किया है कि अब कम गाड़ियां चलेंगी। हम सभी को इनका पालन करना है..."
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने हरियाणा और राजस्थान के बीच जल वितरण से जुड़े कई मुद्दों पर एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद हैं।