लाइव न्यूज़ :

राज्यमंत्री का पद नहीं चाहते थे भय्यूजी महाराज, शिवराज सरकार के घोटालों से थे दुखी: दिग्विजय सिंह

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 13, 2018 05:38 IST

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भय्यू जी महाराज की आत्महत्या के मामले को लेकर शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Open in App

भोपाल, 13 जून। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भय्यू जी महाराज की आत्महत्या के मामले को लेकर शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी शासन में हो रहे घोटाले और नर्मदा नदी में अवैध रूप से हो रहे खनन से भय्यूजी महाराज काफी चिंतित थे वे जनता के सामने सच लाना चाहते थे लेकिन शिवराज सरकार ने भय्यूजी महाराज का मुंह बंद करने के लिए उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया था।

भय्यूजी महाराज आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग उठने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के शासन काल में जो भी कुछ हो रहा था उससे भय्यू जी महाराज बहुत दुखी थे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भय्यूजी महाराज ने कुछ महीने पहले मुझसे बात कर इस मामले में चिंता जताते हुए मुझे ये बातें बताई थी और कहा था कि वे राज्यमंत्री का दर्जा नहीं चाहते। दिग्विजय सिंह ने भय्यू जी आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग तो नहीं की लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर प्रदेश सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने  कहा कि भय्यूजी से मेरे काफी अच्छे संबंध थे। जब प्रदेश सरकार ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया था तब भी उन्होंने मुझे फोन करके पद स्वीकार ना करने के बारे में बताया था। 

वहीं इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मानक अग्रवाल ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच किए जाने की मांग की थी। बता दें कि मध्य प्रदेश में आधात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज ने बीते दिन 12 जून को कथित तौर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि भय्यूजी महाराज का अंतिम संस्कार पूरे रीति रिवाज के साथ बुधवार को इंदौर में किया जाएगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक भय्यूजी महाराज के पार्थिव शरीर को बापट स्थित उनके आश्रम पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे सयाजी मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।

टॅग्स :भय्यू महाराजशिवराज सरकारशिवराज सिंह चौहानदिग्विजय सिंहमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम