लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के दिग्गज भाजपाई नेता भगत सिंह कोश्यारी बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 1, 2019 08:45 IST

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं और आपातकाल के समय 1977 में वे जेल में भी रहे.

Open in App
ठळक मुद्देभगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है. राव ने 30 अगस्त 2014 को महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद संभाला था

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है. सी. विद्यासागर राव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनकी नियुक्ति की गई है. राव ने 30 अगस्त 2014 को महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद संभाला था, जिसका 5 वर्ष का कार्यकाल कल समाप्त हो गया.

राष्ट्रपति ने शनिवार को कोश्यारी की नियुक्ति की. 17 जून 1942 को जन्मे कोश्यारी उत्तराखंड में भाजपा के बड़े नेता रहे हैं.

कोश्यारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं और आपातकाल के समय 1977 में वे जेल में भी रहे.

उत्तराखंड बना, तो वे भाजपा के पहले प्रदेशाध्यक्ष बने. 2001 से 2002 तक वे राज्य के मुख्यमंत्री रहे. 2002 से 2007 तक उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद संभाला. 2008 से 2014 तक वे राज्यसभा के सदस्य रहे.

वे अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर हैं. वे शिक्षक और पत्रकार भी रहे हैं. 1975 में पिथौरागढ़ से प्रकाशित होनेवाले 'पर्वत पीयूष' साप्ताहिक के संस्थापक एवं प्रबंध संपादक हैं

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?