लाइव न्यूज़ :

'बेटे को सेट करना है...दामाद को भेंट करना है', निशिकांत दुबे का अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सोनिया गांधी पर तंज

By विनीत कुमार | Updated: August 8, 2023 14:06 IST

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के लिए अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा की ओर से पहले वक्ता निशिकांत दुबे रहे। उन्होंने अपने भाषण में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही है चर्चा।कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने प्रस्ताव को रखते हुए मणिपुर में हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया।भाजपा की ओर से प्रस्ताव पर सबसे पहले निशिकांत दुबे ने अपनी बात रखी।

नई दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने सोनिया गांधी का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस की नेता के सामने आज बड़ी चुनौती हैं कि उन्हें बेटे को सेट करना है और दामाद को भेंट करना है।

निशिकांत दुबे ने कहा, 'सोनिया गांधी का मैं बहुत सम्मान करता हूं। सोनिया जी..मुझे लगता है कि उनकी पार्टी और उनकी दो मनोस्थिति है। वो एक हिंदू सभ्यता-संस्कृति में विश्वास कर रही है। इसलिए अलौकिका पंडिता की तरह जो किताब में लिखा हुआ है कि क्या-क्या करना चाहिए हिंदू महिला को...बेटे को सेट करना है और दामाद को भेंट करना है।'

 दुबे के इस बयान के बाद कांग्रेस के सांसदों ने ऐतराज भी जताया। वहीं, सोनिया गांधी मुस्कुराती नजर आईं। इस दौरान राहुल गांधी भी लोकसभा में मौजूद थे। 

इससे पहले कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने मणिपुर में हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और ‘डबल इंजन’ सरकार पर पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया ताकि इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मौनव्रत’ तोड़ा जा सके। 

गोगोई ने लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को चर्चा के लिए रखते हुए यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को पद पर क्यों बनाए रखा? उन्होंने दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मौन रहना चाहते हैं क्योंकि उन्हें सिर्फ अपनी छवि से लगाव है और वह अपनी सरकार की विफलताओं को सामने नहीं आने देना चाहते। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रलोकसभा संसद बिलअविश्वास प्रस्तावसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर