लाइव न्यूज़ :

Berhampur Lok Sabha Elections 2024: यूसुफ पठान ने खोला राज, क्रिकेटर से राजनीति में क्यों आए, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: May 8, 2024 12:22 IST

Berhampur Lok Sabha Elections 2024: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान पश्चिम बंगाल के बेरहामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपठान ने कहा कि मैं राजनीति में इसलिए आया हूं ताकि मैं यहां लोगों की मदद कर सकूंमैं संसद में उनकी आवाज बनने के लिए यहां आया हूंयूसुफ पठान का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी से हैं

Berhampur Lok Sabha Elections 2024: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठानपश्चिम बंगाल के बेरहामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने टिकट दिया है। हालांकि, अब यूसुफ पठान ने कहा है कि आखिर वह क्यों राजनीति में आए। राजनीति में आने का उनका क्या मकसद है। पीटीआई न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान यूसुफ पठान ने कहा कि जब से मैं राजनीति में आया हूं, मुझसे लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं कि मैंने राजनीति में शामिल होने का फैसला क्यों किया।

पठान ने कहा कि मुझे टीएमसी से प्रस्ताव मिला और जिस तरह से अभिषेक बनर्जी के कार्यालय ने संपर्क किया और मुझे आश्वस्त किया गया। इसलिए मैंने कदम उठाया। पठान ने कहा कि मैं राजनीति में इसलिए आया हूं ताकि मैं यहां लोगों की मदद कर सकूं। मैं संसद में उनकी आवाज बनने के लिए यहां आया हूं। यहां बताते चले कि यूसुफ पठान लगातार अपनी लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि उन्हें एक मौका दिया जाए। बीते दिनों पहले वह एक गांव में पहुंचे थे। जहां कुछ ग्रामीण बच्चे क्रिकेट मैच खेल रहे थे। उन्होंने इस दौरान सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यहां पर बदलाव होगा। यहां की जनता मेरे साथ है और लोग भी बदलाव चाहते हैं। 

कांग्रेस के दिग्गज से हैं मुकाबला

यूसुफ पठान का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी से हैं। अधीर इस सीट से मौजूदा सांसद हैं। वह पांच बार इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। छठी बार संसद जाने का सपना लिए वह मैदान में हैं। हालांकि, जब अधीर से यूसुफ पठान की उम्मीदवारी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह उन्हें नहीं जानते इसलिए वह कुछ नहीं कहना चाहते हैं। 

यहां बताते चले कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस के साथ टीएमसी ने यहां गठबंधन नहीं किया है। 

टॅग्स :बेरहामपुरयूसुफ पठानइरफान पठानअधीर रंजन चौधरीपश्चिम बंगालWest Bengalकांग्रेसAbhishek BanerjeeBJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?