लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू: सड़क पर भीड़ न लगें इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने उठाया था यह कदम, नतीजतन अब जाम में आई है 50 फीसदी की कमी

By आजाद खान | Updated: December 2, 2022 23:58 IST

आपको बता दें कि इसके लाभ देखते हुए डॉ. एम. ए. सलीम ने अधिकारियों से कुछ उपायों को लागू करने के अलावा इन नियमों को सख्ती से लागू करने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरू ट्रैफिक को लेकर एक खबर सामने आई है। हाल ही में ट्रैफिक पुलिस द्वारा उठाए गए कदम से लाभ देखने को मिला है।यहां पर जाम की केस में भारी कमी देखी गई है और भीड़ 50 फीसदी तक कम हुआ है।

बेंगलुरू: कर्नाटक के बेंगलुरू शहर के ट्रैफिक कॉरिडोर में अब यात्रा करने की समय आधा लग रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि जो यात्रा करने पर पहले ज्यादा समय लगता था, अब वहीं सफर तय करने में समय कम लग रहा है और इसमें 50 फीसदी की कमी देखी गई है। 

ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों को माने तो पिछले 10 दिनों मॉर्निंग पीक आवर्स के दौरान शहर के ट्रैफिक हॉटस्पॉट्स में यात्रा में कमी दिखी गई है। भीड़ में आई इस कमी का कारण यातायात के नियमों में बदलाव माना जा रहा है। 

क्या है पूरा मामला

इस पर पूरी जानकारी देते हुए नव नियुक्त विशेष आयुक्त (यातायात) डॉ. एम. ए. सलीम ने कहा कि वे अपने अधिकारियों को कुछ उपायों को लागू करने के अलावा ये सख्त हिदायत दी है कि वे नियमों का सही से पालन करें और इसे सख्ती से लागू करें। 

डॉ. एम. ए. सलीम की माने तो पिछले कुछ दिनों से पीक आवर्स के दौरान माल ढोने वाली गाड़ियों के आने जाने पर रोक लगा दिया गया है जिसका नतीजा अब सामने है। यही नहीं सलीम में यह भी कहा कि हमनें बीजी जगहों पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए कुछ कर्मचारियों को भी तैनात किया है। 

जिस जगह पर ज्यादा भीड़ वहां ज्यादा कड़ाई

यातायात के नव नियुक्त विशेष आयुक्त ने कहा है कि वे भीड़ के आधार पर इन ट्रैफिक कॉरिडोरों को प्राथमिकता दिए है। यही नहीं दूसरे ट्रैफिक कॉरिडोरों पर भी ट्रैफिक को कम करने के लिए उपाय किए जाने की भी बात कही है। 

ऐसे में आपको बता दें कि जिन नौ ट्रैफिक कॉरिडोरों पर इस नियम को लागू किए गए है, वे ऐसे ट्रैफिक कॉरिडोर थे जहां पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी जाती है। ऐसे में इन नियमों से इन ट्रैफिक कॉरिडोरों को इस्तेमाल करने वाले आम लोगों को इससे काफी फायदा हुआ है। 

टॅग्स :भारतBangaloreट्रैफिक नियमTraffic Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी