लाइव न्यूज़ :

दर्दनाक हादसा! इंजन स्टार्ट कर बाइक साफ करते हुए चेन में फंसकर कट गई पूरी अंगुली, और फिर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2021 11:30 IST

बेंगलुरु में बाइक साफ करते समय एक शख्स की दो अंगुली कट कर पूरी तरह से अलग हो गई। हालांकि, ऑपरेशन के बाद एक अंगुली को वापस जोड़ दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में शख्स के साथ दर्दनाक हादसा, बाइक की चेन में फंसकर कट गई पूरी अंगुलीशख्स की दो अंगुली कटकर पूरी तरह अलग हो गई थी, एक अंगुली को सफलतापूर्वक डॉक्टरों ने जोड़ दिया।

बेंगलुरु: बाइक चलाने वालों के लिए इसे हर रोज साफ करना एक आम बात है। खासकर सुबह कहीं बाहर निकलने से पहले लोग अक्सर अपनी बाइक की इंजन स्टार्ट करते हैं और फिर इसे गर्म होने के लिए कुछ देर छोड़कर साफ-सफाई करते हैं। लोगों को लगता है कुछ देर बाइक को स्टार्ट कर छोड़ देने से सड़क पर अच्छी गति मिलती है। हालांकि, बेंगलुरु के एक शख्स के लिए ये आदत भारी पड़ गई।

दरअसल, बाइक स्टार्ट कर सफाई करते हुए शख्स की अंगुली बाइक की चेन में फंस गई। इसके बाद उसे अपनी वह अंगुली गंवानी पड़ी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 28 सितंबर की सुबह राज (बदला हुआ नाम) काम पर जाने के लिए अपनी नई बाइक की साफ-सफाई में लगा हुआ था। राज एक लॉजिस्टक फर्म में काम करता है।

बाइक की सफाई के लिए राज ने अपनी बाइक स्टार्ट की और उसे एक नंबर गिर में रख दिया ताकि पहिया अच्छे से घूम सके और वो उसे जल्दी से साफ कर सके। हालांकि, इसी दौरान जिस कपड़े से वह पहिये को साफ कर रहा था, वह चेन में फंस गया और राज के दाएं हाथ की दो अंगुली भी कटकर अलग हो गई।

राहत की बात ये रही कि समय रहते 8 घंटे के ऑपरेशन के बाद एक अंगुली को बचाया जा सका। राज का ये ऑपरेशन वर्थुर रोड के मणिपाल अस्पताल में किया गया। वहीं दूसरी अंगुली (बीच की अंगुली) भी जोड़ दी गई थी लेकिन खून की सप्लाई बाधित होने के कारण दो दिन बाद वह काला पड़ने लगा। इसलिए डॉक्टरों ने उसे हटाने का फैसला किया।

शख्स ने बताया कैसे हुआ हादसा

राज के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद परिवार वालों ने कट चुकी अंगली को एक साफ कपड़े में बांधा और फिर आइस पैक में रखकर अस्पताल की ओर भागे। इसी कारण उसकी एक अंगुली को लगाया जा सका। राज के अनुसार उसके बाइक के इंजन की ज्यादा आरपीएम (रोटेशन पर मिनट) और चेन के चारो ओर कम घेराबंदी की वजह से हादसा हुआ।

राज ने कहा कि वह अपने पुराने बाइक को भी ऐसे ही साफ करता था लेकिन उसमें चेन के चारो ओर घेराबंदी रहती थी। राज ने कहा कि वह ब्रश से चेन को साफ किया करता था लेकिन उस दिन जल्दबाजी में वह अंगुली में कपड़े फंसाकर ही चेन साफ करने लगा था, जिस वजह से ऐसा हुआ।

टॅग्स :बेंगलुरुबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"