लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु मानव तस्करी मामला : एनआईए ने 13 बांग्लादेशियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: September 6, 2021 19:17 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह सितंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बांग्लादेश से महिलाओं और बच्चो की तस्करी कर गैर कानूनी तरीके से भारत लाने के मामले में सोमवार को यहां की विशेष अदालत में 13 बांग्लादेशियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि 13 बांग्लादेशी नागरिकों- रफीक, सोबुज शेख, मोहम्मद रफीकदुल इस्लाम रिदॉय, रकीबुल इस्लाम, मोहम्मद बाबू मुल्ला, मोहम्मद अलामी हुसैन, मोहम्मद दालिम, हुसैन आजमी, मोहम्मद जमाल, इनामुल हक शुजान, मोहम्मद रुहुल अमीन, रिदाय इस्लाम और मोहम्मद मिलन बिश्वास- को भारतीय दंड संहिता, विदेशी अधिनियम, अनैतिक व्यपार (निषेध) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि यहां की पुलिस द्वारा छापेमारी कर किराए के घर से सात बांग्लदेशी महिलाओं और एक बच्चे को चार मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया था जिसके आधार पर 13 आरोपियों के खिलाफ बेंगलुरु सिटी में जून में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि बाद में मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी ने अपने हाथ में ली और पाया कि आरोप पत्र में आरोपी बनाए गए सभी 13 लोग गैर कानूनी तरीके से सीमा पार कर भारत में आए थे।

केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि वे (आरोपी) बांग्लादेशी औरतों को नौकरी दिलाने का वादा कर भारत में तस्करी कर लाते थे। भारत में इन महिलाओं को किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा जाता था और उनका यौन शोषण किया जाता था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से पहचान पत्र बनवाया और इनके आधार पर आधार कार्ड और पैन कार्ड अपने और पीड़ितों के लिए बनवाया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी