लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Blast: 'बम विस्फोट का मामला... है', तेजस्वी ने सिद्धारमैया से मांगा जवाब

By धीरज मिश्रा | Updated: March 1, 2024 16:11 IST

Bengaluru Blast: बेंगलुरु शहर के मशहूर द रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को विस्फोट हुआ। इसके बाद बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने यहां की सिद्धारमैया सरकार से जवाब मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट, तेजस्वी ने उठाए सवाल तेजस्वी सूर्या ने रामेश्वरम कैफे के संस्थापक श्री नागराज से फोन पर बात कीकैफे के संस्थापक ने कहा, हादसा सिलेंडर विस्फोट के कारण नहीं हुआ

Bengaluru Blast:बेंगलुरु शहर के मशहूर द रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को विस्फोट हुआ। इसके बाद बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने यहां की सिद्धारमैया सरकार से जवाब मांगा है। दरअसल, तेजस्वी सूर्या ने रामेश्वरम कैफे के संस्थापक श्री नागराज से उनके रेस्तरां में हुए विस्फोट के बारे में बात की। बातचीत के दौरान नागराज ने सूर्या को बताया कि विस्फोट एक ग्राहक द्वारा छोड़े गए बैग के कारण हुआ है न कि किसी सिलेंडर विस्फोट के कारण। उनका एक कर्मचारी घायल हो गया है। तेजस्वी ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से बम विस्फोट का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने सीएम से स्पष्ट जवाब की मांग की है। 

यहां बताते चले कि रामेश्‍वरम कैफे लोकप्रिय हैंगआउट में से एक है और आमतौर पर दोपहर के भोजन के समय यहां अत्यधिक भीड़ होती है। 

5 लोग घायल

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, शुक्रवार को लोकप्रिय रामेश्वरम कैफे आउटलेट में हुए विस्फोट में कम से कम चार लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस  उपायुक्त ने विस्फोट की पुष्टि की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल और अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान कैफे के फर्श पर टूटे हुए कांच और फर्नीचर बिखरे हुए देखे गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है।

वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फायर स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि हमें रमेश्वरम कैफे में विस्फोट की सूचना मिली, हम मौके पर पहुंचे और स्थिति का विश्लेषण किया। पुलिस ने विस्फोट के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

बेंगलुरु से बीजेपी के सांसद पीसी मोहन ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के रामेश्वरम कैफे में रहस्यमय विस्फोट के बारे में सुनकर चिंतित हूं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों के साथ हैं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. अधिकारियों से जांच करने और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह है। 

टॅग्स :बेंगलुरुBengaluru Policeतेजस्वी सूर्याबमबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो