लाइव न्यूज़ :

बंगाल : गंगा नदी में डूबने से तीन भाइयों की मौत

By भाषा | Updated: August 19, 2021 18:02 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक छोटी नौका के पलट जाने से तीन भाइयों की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गयी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कालियाचक के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मामूम अख्तर के मुताबिक बुधवार दोपहर को तीन सगे भाइयों और उनके चचेरे भाई सहित चार लोग एक छोटी नौका में सवार होकर गंगा नदी के किनारे जूट काटने के लिए निकले, तभी अचानक बीच नदी में उनकी नौका पलट गयी। कार्तिक मंडल (25) तैरकर सुरक्षित नदी के किनारे पहुंच गए, जबकि तीन भाई सुब्रत मंडल (18), सत्यजीत मंडल (22) और सत्यबान मंडल (20) नदी में डूब गए। बीडीओ के मुताबिक सुब्रत और सत्यजीत के शव बृहस्पतिवार सुबह बरामद कर लिए गए जबकि सत्यबान का शव दोपहर में बरामद किए गए। स्थानीय कृष्णापुर ग्राम पंचायत के प्रधान उदय मंडल ने बताया कि तीनों भाई बैष्णबनगर थाना क्षेत्र के अर्जुन मंडल पारा के रहने वाले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB: मिड डे मील में नमक के बदले डिटर्जेंट पाउडर का हुआ इस्तेमाल, कई बच्चे हुए गंभीर रूप से बीमार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर