लाइव न्यूज़ :

मेडिकल चेकअप के लिए अर्पिता मुखर्जी को ले जाया जा रहा था अस्पताल, फूट-फूट कर रोई, गाड़ी से बाहर आने से किया इंकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2022 16:59 IST

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती स्कैम मामले को लेकर पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी इडी की हिरासत में हैं। अर्पिता मुखर्जी को शुक्रवार को कोर्ट के आदेश के मुताबिक अस्पताल ले जाया जा रहा था तो वो फूट फूट कर रोने लगी और गाड़ी से बाहर आने से इंकार करती रही। हालांकि इडी के अधिकारियों ने जैसे तैसे उन्हे बाहर निकाला और व्हील चेयर के जरीए अस्पताल के अंदर ले कर गई। 

Open in App
ठळक मुद्देअर्पिता के डायमंड सिटी फ्लैट वाले घर से 4 गाड़ियां गायब हैं और इनमें भारी संख्या में कैश था। अब तक अर्पिता के घरों से 50 करोड़ बरामद हुए हैं। कोर्ट के मुताबिक हर 48 घंटे में अर्पिता मुखर्जी का मेडिकल चेकअप कराना है।

कोलकाता : शिक्षक भर्ती स्कैम को लेकर पश्चिम बंगाल में हंगामा मचा है। पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से ईडी को न सिर्फ पैसों का अंबार बरामद हुआ बल्कि इस घोटाले की परतें खोलने वाले कई सबूत भी मिले हैं। फिलहाल अर्पिता मुखर्जी ईडी की हिरासत में हैं शुक्रवार को जब  ईडी के अधिकारी उन्हें कोलकाता के अस्पताल ले कर जा रही थे तो अर्पिता ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। अर्पिता ने गाड़ी से बाहर आने से इंकार कर दिया और फूट फूट कर रोने लगी। वहीं ईडी के अधिकारियों ने बामुश्किल उन्हें संभाला और व्हील चेयर से उन्हे अस्पताल के अंदर लेकर जाया गया । गौरतलब है शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर पार्थ चटर्जी और अर्पिता को 23 जुलाई को हिरासत में लिया गया था। उन्हे कोर्ट के मुताबिक हर 48 घंटे में मेडिकल चेकअप कराना है। इसी चेकअप के लिए उन्हे कोलकाता के अस्पताल में ले जाया जा रहा था।

अर्पिता को अस्पताल ले जाने का वीडियो आया सामने

अर्पिता को अस्पताल में ले जाने का पूरा वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो गाड़ी से बाहर आने से इंकार कर देती हैं। यहां तक कि ईडी के अधिकारी और सुरक्षाकर्मी की भी नहीं मानती और उन्हें दूर भगाने के लिए हाथ पैर मारती हैं। हालांकि बामुश्किल उन्हें गाड़ी से उतारा गया तो वो जमीन पर बैठ गई। जिसके बाद उन्हें व्हील चेयर पर बैठा कर अस्पताल पंहुचाया गया। इससे पहले पार्थ चटर्जी को भी अस्पताल लाया गया था। उस वक्त पार्थ चटजी ये कहते नजर आए कि उन्हें साजिश में फंसाया गया है। 

अर्पिता मुखर्जी के चौथे घर की गुरुवार को तलाशी हुई है

बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार अर्पिता मुखर्जी के चौथे घर की गुरुवार को तलाशी हुई है। कहा जा रहा है कि ईडी को अर्पिता की चार गाड़ियों की तलाश है। अर्पिता के डायमंड सिटी फ्लैट वाले घर से ये गाड़ियां गायब हैं और इनमें भारी संख्या में कैश था। वहीं ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को सभी पदों से हटा दिया है। अब तक अर्पिता के घरों से 50 करोड़ बरामद हुए हैं। इसके अलावा भी ईडी के हाथ कीमती सामान लगा है। वहीं पूछताछ के दौरान अर्पिता मुखर्जी ने कई खुलासे भी किए हैं। उन्होंने बताया कैसे पार्थ उनके घर को मिनी बैंक की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। इस पूरे स्कैम में अर्पिता ने कई और लोगों के नाम भी लिए हैं।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालPartha ChatterjeeMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?