लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव: टिकट नहीं मिलने पर तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नाराजगी जाहिर की

By भाषा | Updated: March 5, 2021 21:33 IST

Open in App

कोलकाता, पांच मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए टिकट नहीं मिलने पर तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नाराजगी जाहिर की और इसे लेकर कुछ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी किया गया।

सतगछिया से चार बार की विधायक सोनाली गुहा को जब यह पता चला कि उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया है तो वह रोने लगीं।

किसी समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी सहयोगी रही गुहा ने कहा, ‘‘ईश्वर ममता-दीदी को अच्छी समझ और सम्मति दें, मैं शुरू से उनके साथ हूं।’’

दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में अच्छी पकड़ रखने वाले तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक अराबुल इस्लाम ने कहा कि जो लोग पार्टी से प्यार करते हैं उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय लोग जो चाहेंगे मैं वहीं करूंगा।’’

इस्लाम के कुछ समर्थकों ने विरोध में क्षेत्र में सड़कों को अवरूद्ध कर दिया और टायर जलाये।

उत्तरी 24 परगना में अमदांगा के मौजूदा तृणमूल कांग्रेस विधायक रफीकुर रहमान के समर्थकों ने उनका नाम उम्मीदवारों की सूची में नहीं होने पर इलाके में राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनावों के सिलसिले में 291 सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी की। टिकटों के बंटवारे में युवाओं, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और पिछड़े समुदायों पर जोर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारत अधिक खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?