लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव:26 प्रतिशत प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होना स्वीकार किया: एडीआर

By भाषा | Updated: March 26, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में खड़े 205 उम्मीदवारों में से 26 प्रतिशत ने अपने विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज होना स्वीकार किया है।

‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई।

एडीआर और ‘वेस्ट बंगाल इलेक्शन वाच’ ने 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव में खड़े सभी 205 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है।

रिपोर्ट में कहा गया, “कुल 205 उम्मीदवारों में से 53 (26 प्रतिशत) ने अपने विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज होना स्वीकार किया है और 43 (21 प्रतिशत) ने अपने विरुद्ध गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कबूल की है।”

मुख्य पार्टियों के जिन उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया उनमें से भाजपा के 31 में से 19 (61 प्रतिशत), माकपा के 13 में से आठ (62 प्रतिशत), कांग्रेस के सात में से तीन (43 प्रतिशत), तृणमूल के 31 में से 11 (36) प्रतिशत और एसयूसीआई (सी) के 18 में से दो प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की बात स्वीकार की है।

इसी प्रकार भाजपा के 31 में से 16 (52 प्रतिशत), माकपा के 13 में से पांच (39 प्रतिशत), तृणमूल के 31 में से 10 (32 प्रतिशत) और एसयूसीआई (सी) के 18 में से दो (11) प्रतिशत प्रत्याशियों ने हलफनामे में अपने विरुद्ध गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की बार स्वीकार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो