लाइव न्यूज़ :

प. बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने 'द केरल स्टोरी' को लेकर BJP पर साधा निशाना, कहा- वे विभाजनकारी राजनीति करने के लिए ऐसी फिल्म दिखाएंगे

By रुस्तम राणा | Updated: May 18, 2023 16:51 IST

गुरुवार को पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने फिल्म को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में भाजपा पर देश में फिल्म के जरिए विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने भाजपा पर देश में फिल्म के जरिए विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगायाउन्होंने कहा, वे (भाजपा) भारत की क्रांतिकारी शख्सियतों से जुड़ी फिल्में नहीं दिखाएंगेअदा शर्मा द्वारा अभिनीत यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी

कोलकाता: धर्मांतरण और आतंकवाद पर बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर विवाद जारी है। केंद्र में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां फिल्म का खुलकर समर्थन कर रही है तो वहीं विपक्षी दल फिल्म पर एक वर्ग के प्रति घृणा फैलाने का आरोप लगा रही है। गुरुवार को पश्चिम बंगालकांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने फिल्म को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। 

कांग्रेस नेता ने एक प्रेस वार्ता में भाजपा पर देश में फिल्म के जरिए विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह कहा कि यह फिल्म भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेस में टैक्स फ्री है। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, वे (भाजपा) भारत की क्रांतिकारी शख्सियतों से जुड़ी फिल्में नहीं दिखाएंगे। वे केवल 'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' को मुफ्त में दिखाएंगे क्योंकि तब वे विभाजनकारी राजनीति कर पाएंगे। 

आपको बता दें कि यह फिल्म तब विवादों में रही है जब से फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। हालांकि इस फिल्म को पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने यहां बैन कर दिया था। फिल्म ने तमाम विवादों को सामना करते हुए बॉक्स ऑफिस में अच्छा बिजनेस कर रही है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा पश्चिम बंगाल में फिल्म पर लगे बैन को हटा दिया गया है। साथ ही कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को फिल्म देखने जाने वाले दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है।  

सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला फिल्म निर्माताओं के द्वारा दायर की गई याचिका की सुनवाई को लेकर दिया है। 'द केरल स्टोरी' फिल्म में अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका अदा की है। जबकि फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन द्वारा किया गया है। फिल्म 200 करोड़ रुपये का बिजनेस करने के करीब है।    

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीद केरल स्टोरीअदा शर्माBJPकांग्रेसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो