दिल्ली में सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ

By भाषा | Published: May 13, 2021 10:29 AM2021-05-13T10:29:41+5:302021-05-13T10:29:41+5:30

Beginning of dawn in Delhi with drizzle | दिल्ली में सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ

दिल्ली में सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ

नयी दिल्ली, 13 मई दिल्लीवासियों की बृहस्पतिवार की सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी और खुशगवार मौसम के साथ हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री कम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे तक 71 प्रतिशत दर्ज की गई।

बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 23.5 डिग्री सेल्सियस और 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Beginning of dawn in Delhi with drizzle

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे