लाइव न्यूज़ :

एमपी के अशोकनगर में खाद की किल्लत से किसान परेशान, तंग आकर की आत्महत्या

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 30, 2021 14:59 IST

मध्यप्रदेश के अशोकनगर में एक किसान को डीएपी न मिलने के कारण, उसने आत्महत्या कर ली । वह कई दिनों से अपने खेतों में बुवाई के लिए उर्वरक की तलाश में था ।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान ने डीएपी की कमी के कारण की आत्महत्या किसान डीएपी की किल्लत को लेकर काफी परेशान है रबी की फसल की बुवाई के लिए नहीं मिली खाद

भोपाल :  मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक किसान ने रबी फसल की बुवाई के मौसम से पहले मुख्य रूप से पसंदीदा डि-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) की भारी कमी के बीच जहर खाकर जान दे दी । 

खाद की किल्लत से किसान की आत्महत्या से मौत

रिपोर्टों के अनुसार, मध्य प्रदेश के किसान डीएपी उर्वरक की भारी कमी से जूझ रहे हैं, एक संकट जिसे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पांच दिन पहले स्वीकार किया था । द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब मृतक किसान के परिवार के सदस्यों, जिनकी पहचान बड़ी पिपरोल गांव के धनपाल यादव के रूप में हुई है, ने दावा किया कि वह रबी फसलों के लिए डीएपी प्राप्त करने में विफल रहने के बाद परेशान हो गए थे ।

मृतक किसान के भतीजे विजय पाल यादव के हवाले से कहा गया कि गुरुवार की शाम धनपाल ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया । हालाँकि, जब तक वह वहाँ पहुँचा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।"वह बेहद परेशान था । उनकी पिछली फसल खराब हो गई थी और इस बुवाई के मौसम के लिए कोई उर्वरक उपलब्ध नहीं था । पिछले 15 दिनों से, वह उर्वरक प्राप्त करने की बहुत कोशिश कर रहा था लेकिन सारे प्रयास विफल हो गए थे । ”

पुलिस जांच जारी

हालांकि, पुलिस ने कहा कि किसान ने ऐसा कदम क्यों उठाया , इसका अभी पता नहीं चल पाया है । ईशानगढ़ एसएचओ विवेक शर्मा ने कहा कि किसान की "संदिग्ध मौत" की जांच की जा रही है।

इसी तरह की एक घटना में, राज्य के छतरपुर जिले में एक महिला किसान ने कथित तौर पर डीएपी उर्वरक की अनुपलब्धता पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की । उसने कहा कि वह डीएपी लेने के लिए कई बार गोदाम गई, लेकिन हर बार उसे बाद में आने के लिए कहा गया क्योंकि कोई उर्वरक उपलब्ध नहीं था । इसके बाद, उसने अपना जीवन समाप्त करने का फैसला किया । जब वह फांसी लगाने की कोशिश कर रही थी, कुछ किसानों ने उसे देखा और उसे ऐसा कदम उठने से रोक लिया ।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?