लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के नए सीएम होंगे बसवराज एस बोम्मई, आज लेंगे शपथ, बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 28, 2021 07:02 IST

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने कर्नाटक में विधायक दल के नेता के चयन के लिए प्रधान और रेड्डी को केंद्रयीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयेदियुरप्पा कर्नाटक के प्रभावशाली लिंगायत समुदाय से आते हैं।राज्य के गृह मंत्री बसवराज एस बोम्मई, राजस्व मंत्री आर अशोक और उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वत्थ नारायण के नाम भी चर्चा में थे।

Karnataka CM News Updates: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई होंगे। बेंगलुरु के होटल कैपिटल में शाम 7 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक में चुना गया। बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को ही इस्तीफा दे दिया था। बोम्मई आज शपथ लेंगे। 

उत्तरी कर्नाटक से आने वाले लिंगायत नेता बोम्मई को कार्यवाहक मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का भी समर्थन था। बसवराज बोम्मई पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एस आर बोम्मई के पुत्र हैं। बोम्मई (61) येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार में गृह, कानून, संसदीय एवं विधायी कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सोमवार को येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

येदियुरप्पा कर्नाटक के प्रभावशाली लिंगायत समुदाय से आते हैं। बसवराज बोम्मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया गया। बोम्मई को बी एस येदियुरप्पा का विश्वासपात्र माना जाता है। राज्य के गृह मंत्री थे। 2008 में भाजपा में शामिल हुए बोम्मई सदर लिंगायत समुदाय से हैं। उनके पिता एसआर बोम्मई ने 1980 के दशक में कर्नाटक के सीएम के रूप में भी काम किया था।

बैठक के बाद भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने नए नेता के नाम का प्रस्ताव रखा और गोविंद करजोल, आर अशोक, के एस ईश्वरप्पा, बी श्रीरामुलु, एस टी सोमशेखर, पूर्णिमा श्रीनिवास ने इसका अनुमोदन किया तथा पार्टी के नवनिर्वाचित नेता व नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई होंगे।”

घोषणा के तुरंत बाद बोम्मई ने येदियुरप्पा से आशीर्वाद मांगा और अन्य पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। नया नेता चुनने के लिये विधायक दल की बैठक शहर के एक होटल में हुई और इस दौरान भाजपा संसदीय बोर्ड की तरफ से नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि समेत कई अन्य नेता भी इस दौरान मौजूद थे। अपनी “बेदाग और गैर-विवादास्पद” छवि के लिये चर्चित बोम्मई को येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है।

येदियुरप्पा ने सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में अपने दो साल का कार्यकाल पूरा किया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टीधर्मेंद्र प्रधानजेपी नड्डाबसवराज एस बोम्मई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर