लाइव न्यूज़ :

Baramulla Lok Sabha Constituency Election 2024: बारामुल्ला-कुपवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद गनी लोन से टक्कर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 12, 2024 15:13 IST

Baramulla-Kupwara Lok Sabha Constituency Election 2024: उत्तरी कश्मीर में अब मुख्य मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद गनी लोन में देखने को मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे श्रीनगर संसदीय सीट पर फिलहाल त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा। जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के मोहम्मद अशरफ मीर श्रीनगर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने अभी अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं।

Baramulla-Kupwara Lok Sabha Constituency Election 2024: नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला उत्तरी कश्मीर की संसदीय सीट बारामुल्ला-कुपवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। श्रीनगर संसदीय सीट पर नेशनल कांफ्रेंस ने शिया नेता और पूर्व मंत्री आगा रुहल्ला को अपना उम्मीदवार बनाया है। उत्तरी कश्मीर में अब मुख्य मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद गनी लोन में देखने को मिलेगा। श्रीनगर संसदीय सीट पर फिलहाल त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा।

नेशनल कांफ्रेंस के आगा रुहल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के वहीद उर रहमान पारा और जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के मोहम्मद अशरफ मीर श्रीनगर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने अभी अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं। आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं। मध्य कश्मीर की बडगाम सीट से वह तीन बार विधायक रह चुके हैं।

वह अपने पिता आगा सैयद मेहदी के उत्तराधिकारी के रूप में जाने-माने शिया धर्मगुरु माने जाते हैं। उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर संसदीय सीट को छोड़ दिया है जो नेशनल कांफ्रेंस विशेषकर अब्दुल्ला परिवार का मजबूत गढ़ माना जाता है। इसी संसदीय सीट से उमर अब्दुल्ला तीन बार चुनाव जीते हैं। उनके पिता डा फारूक अब्दुल्ला और उनकी दादी बेगम अकबर जहां भी इसी सीट से सांसद निर्वाचित हो चुकी हैं।

परिसीमन के बाद श्रीनगर संसदीय सीट का भूगोल और सामाजिक परिदृश्य भी बदला है। इसके अलावा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के वहीद उर रहमान पारा और जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के मोहम्मद अशरफ मीर श्रीनगर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मोहम्मद अशरफ मीर ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव मे उमर अब्दुल्ला को हराया था।

दूसरी तरफ बारामुल्ला-कुपवाड़ा संसदीय सीट पर कांग्रेस के सहयोग और गुज्जर-बक्करवाल समुदाय में पुरानी पकड़ को देखते हुए नेकां की स्थिति को मजबूत माना जा रहा है। उत्तरी कश्मीर में अब मुख्य मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद गनी लोन में देखने को मिलेगा।

श्रीनगर संसदीय सीट पर फिलहाल त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा। नेशनल कांफ्रेंस के आगा रुहुला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के वहीद उर रहमान पारा और जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के मोहम्मद अशरफ मीर श्रीनगर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024जम्मू कश्मीरबारामूलाउमर अब्दुल्लाफारूक अब्दुल्लाFarooq Abdullah Srinagarलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील