लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: BJP विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा- इस बार चुनाव राम और अल्लाह के बीच

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 24, 2018 11:15 IST

कर्नाटक के करकाला से बीजेपी विधायक सुनील कुमार ने एक रैली में कांग्रेस नेता और राज्यमंत्री रामनाथ राय पर हमला करते हुए ये बयान दिया।

Open in App

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। एक स्थानीय बीजेपी विधायक तो यहां तक कह दिया है कि यह चुनाव राम और अल्लाह के बीच में होगा।   बीजेपी विधायक सुनील कुमार का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव राम और अल्लाह के बीच लड़ा जाएगा। हालांकि उसका यह बयान कांग्रेस नेता की टिप्पणी की प्रतिक्रिया पर आया है।

सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील दक्षिण कन्नड़ जिले की बंतवाल सीट से कांग्रेस विधायक और सरकार में राज्यमंत्री रामनाथ राय ने अपनी लगातार जीत का श्रेय अल्लाह और मुसलमानों के धर्मनिरपेक्ष रवैए को दिया है। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि बंतवाल से अगर मुझे छह बार विधायक बनने का अवसर मिला तो यह अल्लाह और मुसलमानों के धर्मनिरपेक्ष सोच की वजह से हुआ। 

इसके बाद कर्नाटक के करकाला से बीजेपी विधायक सुनील कुमार ने बंतवाल में आयोजित एक रैली में रामनाथ पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यहां के मौजूदा विधायक रामनाथ राय हमेशा कहते हैं कि उन्हें मुस्लिम समुदाय के समर्थन से जीत मिली है। इस विधानसभा चुनाव में लड़ाई बीजेपी के राजेश नायक और रामनाथ राय के बीच नहीं है, यह तो अल्लाह और राम के बीच है।

खबरों के मुताबिक, बीजेपी नेता ने कहा कि लोगों को एक फैसला करना पड़ेगा, क्या हम लोग बार-बार अल्लाह को वोट देंगे या फिर उन्हें जो भगवान राम से प्यार करते हैं, बंतवाल में चुनाव का मुद्दा यही है। सुनील ने इस चुनाव को 'हिंदू स्वाभिमान का सवाल' बना दिया है।

बीजेपी नेता के बयान के बाद कांग्रेस ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग जाने की बात कही है। मंत्री रामनाथ राय ने कहा कि बीजेपी चुनाव में धर्म का इस्तेमाल कर रही है। वह इस बयान की आयोग से शिकायत करेगी। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018बीजेपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार