लाइव न्यूज़ :

एमएफ हुसैन की पेंटिंग बेचने के मामले में प्रियंका गांधी की भी बढ़ सकती है मुश्किल! ईडी ने कही ये बात

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 24, 2020 10:11 IST

Bank Fraud Case: यस बैंक के मामले की निगरानी करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि राणा कपूर ने प्रियंका गांधी को जो 2 करोड़ रुपये का भुगतान किया था, वह पैसे बैंक से उन्हें कुछ ही समय पहले मिले थे। इस वजह से मामला जांच का हिस्सा बन गया।

Open in App
ठळक मुद्देएमएफ हुसैन की एक पेंटिंग को यस बैंक के सीईओ रणा कपूर को बेचे जाने को लेकर मचे विवाद के बीच ईडी अब अपने जांच के दायरे प्रियंका गांधी को भी ला सकती है।ईडी के अधिकारी इस 'लेन-देन' को बैंक फ्रॉड केस में 'अपराध को आगे बढ़ाने' का हिस्सा मान कर चल रहे थे।

एमएफ हुसैन की एक पेंटिंग को यस बैंक के सीईओ रणा कपूर को बेचे जाने को लेकर मचे विवाद के बीच ईडी अब अपने जांच के दायरे प्रियंका गांधी को भी ला सकती है। सूत्रों के अनुसार ईडी के अधिकारी इस 'लेन-देन' को बैंक फ्रॉड केस में 'अपराध को आगे बढ़ाने' का हिस्सा मान कर चल रहे थे। यही नहीं, ईडी  प्रियंका गांधी से पूछताछ कर सकती थी। राणा कपूर फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यस बैंक के मामले की निगरानी करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि राणा कपूर ने प्रियंका गांधी को जो 2 करोड़ रुपये का भुगतान किया था, वह पैसे बैंक से उन्हें कुछ ही समय पहले मिले थे। इस वजह से मामला जांच का हिस्सा बन गया। ऐसे में खरीदार और विक्रेता दोनों पर पीएमएलए अधिनियम (धनशोधन रोकथाम कानून) की धारा 3 के तहत कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।

एमएफ हुसैन ने राजीव गांधी को पेंटिंग गिफ्ट में दी थी, जब वह प्रधानमंत्री थे। साथ ही साथ उस दिन शाम के समय कांग्रेस पार्टी अपना शताब्दी समारोह मना रही थी। इसी दौरान हुसैन ने राजीव गांधी को पेंटिंग भेंट की थी। राणा कपूर ने 2 करोड़ रुपये प्रियंका गांधी को 2010 में चेक के जरिए भुगतान किए थे। यह मामला पहले ही आयकर (आईटी) विभाग द्वारा जारी जांच का विषय था।

इस मामले को लेकर बीजेपी की ओर से उठाए गए सवालों को जवाब देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि प्रियंका ने राजीव गांधी के चित्र वाली हुसैन की जो पेंटिंग बेची थी उसका भुगतान चेक से हुआ था और इस पर आयकर भी दिया गया था। राजीव गांधी का चित्र था जिसे एम एफ हुसैन ने बनाया था। राणा कपूर और यस बैंक ने प्रधानमंत्री के कई कार्यक्रमों का प्रायोजन किया था। प्रधानमंत्री ने कई बार राणा कपूर की तारीफ की थी और उनके निमंत्रण पर गए थे। इसका हम पूरा विवरण जारी कर रहे हैं। इस प्रकार की वाहियात राजनीति से बीजेपी खुद का और अपनी पार्टी का मजाक बना रही है।

बता दें, धन शोधन के आरोप में में गिरफ्तार यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की न्यायिक हिरासत दो अप्रैल तक है। इस महीने के शुरुआत में ईडी ने पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया था।

ईडी के मुताबिक, कपूर के कार्यकाल में 30,000 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया जिनमें से 20,000 करोड़ रुपये का ऋण डूब गया। उनपर और भी अनियमिताएं करने का आरोप है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)भी कपूर के खिलाफ जांच कर रही है और सीबीआई अदालत के समक्ष पेश करने का वारंट हासिल कर चुकी है। सीबीआई भी कपूर का हिरासत चाहती है।

टॅग्स :प्रियंका गांधीप्रवर्तन निदेशालयराणा कपूरयस बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी