लाइव न्यूज़ :

बांदा के आईजी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: November 2, 2020 13:11 IST

Open in App

बांदा, दो नवंबर चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को जिले में कुल 26 व्यक्तियों में सक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि एक मरीज की मौत भी हुई है।

बांदा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्‍टर एनडी शर्मा ने सोमवार को बताया "रविवार को जिले में कुल 26 व्यक्तियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, इनमें बांदा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. सत्य नारायण भी शामिल हैं।"

उन्होंने बताया कि "आईजी कार्यालय और उनके सरकारी आवास में बैरिकेडिंग लगाकर उसे प्रतिबंधित स्थान घोषित कर दिया गया है और वहां तैनात सभी पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच करवाई जा रही है।"

सीएमओ ने बताया "22 अक्टूबर से मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती 59 वर्षीय एक व्यवसायी की संक्रमण की वजह से शनिवार को मौत हो गयी है। उसका कोरोना वायरस दिशा निर्देशों के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है।"

डॉ. शर्मा ने बताया, "जिले में अब तक 2,638 व्यक्तियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें 32 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,449 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। फिलहाल 157 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर