लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के परंपरागत पोशाक 'फिरन' पर लगा प्रतिबंध, गुस्से में लोग

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 24, 2021 17:36 IST

ताजा घटनाक्रम में कल जब श्रीनगर के एसकेआईसीसी में एक आयोजन के दौरान फिरन पहने लोगों को भीतर नहीं जाने दिया जो जम कर हंगामा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देकहा जाता है कि वर्ष 1586 में बादशाह अकबर ने इस ड्रेस को कश्मीर में पहली बार पहना था।इसे कश्मीरियों के एक मुख्य और महत्वपूर्ण ड्रेस के तौर पर जाना जाता है।

जम्मू, 24 मार्च। इस महीने के शुरू में एक फिरन पहने आतंकी द्वारा दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद चर्चा में आया कश्मीरियों का लिबास ‘फिरन’ कश्मीर में सार्वजनिक समारोहों व बाजार में प्रतिबंधित किया जा चुका है। इस मौखिक प्रतिबंध के खिलाफ कश्मीरियों में जबरदस्त रोष भी है।

परसों बादामबारी में भी फिरन पहने लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया था। जानकारी के लिए फिरन एक गर्म कपड़े का लबादा कह लिजिए या फिर चौगाा कहें, सर्दियों में कश्मीरियों को गर्माहट देता है जिसे स्वेटर के स्थान पर सबसे ऊपर पहना जाता है। यह बात अलग है कि इसका इस्तेमाल आतंकियों द्वारा कश्मीर में आतंकवाद की शुरूआत से ही हथियारों को छुपाने और ग्रेनेड हमलों के दौरान किया जाता रहा है।

पर यह पहली बार है कि सरकारी तौर पर फिरन के खिलाफ कोई मुहिम छेड़ी गई हो। इस माह के शुरू में जब एक आतंकी ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी तो फिरन की शामत आ गई थी क्योंकि हमलावर आतंकी अपनी एके-47 को इसी फिरन में छुपा कर बाजार पहुंचा था।

इस घटना के बाद तो फिरन पहन घूमने वाले कश्मीरियों के लिए तो जैसे मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। राह चलते कश्मीरियों से फिरन को पुलिसवालों ने जबरदस्ती खुलवाया था। जहां तक कि नागरिक सचिवालय में भी फिरन पहले कर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

यह घटनाएं रूकी नहीं है। पिछले एक माह से फिरन सुरक्षाबलों के निशाने पर ही है। वह फिरन जो बालीबुड की फिल्मों में भी हमेशा छाया रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फिरन को कई बार पहन कर अपनी तस्वीरें सांझा की थीं। फिलहाल गुस्साए हुए कश्मीरियों के पास भयानक सर्दी से बचाव को फिरन का कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकश्मीर आने वाले पर्यटकों को ‘आपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर गर्व और आत्मविश्वास की भावना

भारतOperation Sindoor's first anniversary: पीड़ितों के परिवार बोले- 'जब तक पूरी तरह से सुरक्षा और न्याय का एहसास नहीं होता, तब तक यह शांति अधूरी ही मानी जाएगी'

भारतJammu and Kashmir: आपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी

भारतJammu-Kashmir: सोनमर्ग और पहलगाम में जल्द शुरू होगी राफ्टिंग, जानें पूरी जानकारी

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतBihar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, निशांत समेत इन विधायकों ने लीं शपथ

भारतBihar Cabinet Expansion: पटना पहुंचें पीएम मोदी, शपथ ग्रहण से पहले भव्य रोड शो, देखें वीडियो

भारतTVK प्रमुख विजय ने राज्यपाल से दोबारा की मुलाकात, क्या तमिलनाडु को मिलने वाली है नई सरकार? जानें इसके सियासी मायने

भारतBihar: सम्राट चौधरी की सरकार में निशांत कुमार की एंट्री, आज 32 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

भारतडबल इंजन की धार; पीएम मोदी की मौजूदगी में में मंत्रियों का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में जुटेंगे दिग्गज