लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के सोनीपत और झज्जर जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: February 5, 2021 21:27 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच फरवरी हरियाणा के सोनीपत और झज्जर जिलों में शनिवार शाम तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के बीच राज्य के कुछ जिलों में शांति और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।

यहां शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया “हरियाणा सरकार ने दो जिलों सोनीपत और झज्जर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं (2जी/3जी/4जी/सीडीएमए/जीपीआरएस), एसएमएस सेवाओं (केवल बल्क एसएमएस) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की करने वाली सभी डोंगल सेवाओं का निलंबन छह फरवरी को शाम पांच बजे तक बढ़ा दिया है।”

आदेश में कहा गया कि आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया कोई भी व्यक्ति संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा भड़कने के बाद राज्य सरकार ने दिल्ली से सटे तीन जिलों- सोनीपत, झज्जर और पलवल में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया था।

26 जनवरी के बाद, 17 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया, लेकिन बाद में सोनीपत और झज्जर जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में सेवाएं बहाल कर दी गईं।

विपक्षी दलों ने मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध की निंदा की और कहा कि इस कदम से विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों पर असर पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद