लाइव न्यूज़ :

समंदर में बढ़ी भारत की ताकत, पनडुब्बी INS अरिहंत से बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण

By रुस्तम राणा | Updated: October 14, 2022 19:41 IST

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘आईएनएस अरिहंत द्वारा एसएलबीएम (पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण) का सफल उपयोगकर्ता प्रशिक्षण लॉन्च दल दक्षता को साबित करने और एसएसबीएन कार्यक्रम के अनुरूप महत्वपूर्ण है

Open in App
ठळक मुद्देमिसाइल ने बंगाल की खाड़ी में लक्ष्य पर पूरी सटीकता के साथ निशाना साधते हुए सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को पूरा कियारक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा- यह मिसाइल भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता का एक प्रमुख तत्व हैमंत्रालय के अनुसार, मिसाइल का परीक्षण एक पूर्व निर्धारित सीमा तक किया गया

नई दिल्ली: भारत की रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत ने शुक्रवार को बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मिसाइल का परीक्षण एक पूर्व निर्धारित सीमा तक किया गया और इसने बंगाल की खाड़ी में लक्ष्य पर पूरी सटीकता के साथ निशाना साधते हुए सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को पूरा किया। 

मंत्रालय ने कहा, ‘‘आईएनएस अरिहंत द्वारा एसएलबीएम (पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण) का सफल उपयोगकर्ता प्रशिक्षण लॉन्च दल दक्षता को साबित करने और एसएसबीएन कार्यक्रम के अनुरूप महत्वपूर्ण है, जो भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता का एक प्रमुख तत्व है।’’ 

बयान में कहा गया, ‘‘यह भारत की ‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता’ की नीति को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत, टिकाऊ और सुनिश्चित जवाबी क्षमता है जो इसकी ‘पहले उपयोग न करने’ की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।’’

गौरतलब है कि आईएनएस अरिहंत भारत की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी है और अरिहंत-श्रेणी की परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों का प्रमुख है, जिसे 2009 में लॉन्च किया गया था और यह रूसी अकुला -1 श्रेणी की पनडुब्बी पर आधारित है। 

अरिहंत भारतीय नौसेना के लिए विकसित परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों का एक वर्ग है। समुद्री परीक्षणों की एक श्रृंखला के बाद इसे 2016 में चालू किया गया था। अरिहंत किसी ऐसे देश द्वारा निर्मित पहली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी है जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक नहीं है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :रक्षा मंत्रालयभारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारतविजय की लहरों पर सवार भारतीय नौसेना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर