लाइव न्यूज़ :

बलिया का भाजपा नेता जिला बदर, एक अन्य नेता का शस्त्र लाइसेंस निरस्‍त

By भाषा | Updated: April 7, 2021 13:54 IST

Open in App

बलिया (उप्र) सात अप्रैल बलिया जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को आपराधिक कृत्यों के मद्देनजर छह माह के लिए जिला बदर (जिले से बाहर) कर दिया है।

इसके अलावा जिला कारागार में बंद एक अन्य कथित भाजपा नेता का शस्त्र लाइसेंस निरस्‍त कर उसे जब्त कर लिया गया है।

बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा ने बुधवार को बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया कस्बे के शिव कुमार वर्मा उर्फ मन्तन वर्मा के विरुद्ध थाना प्रभारी द्वारा उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम की धारा के तहत दर्ज मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने छह माह के लिए उसे जिला बदर किये जाने का आदेश दिया।

शिव कुमार वर्मा बैरिया नगर पंचायत की अध्यक्ष शांति देवी का बेटा और भाजपा का स्थानीय नेता है। बीते 27 मार्च को बैरिया थाना क्षेत्र में शिवकुमार और उसके 20 अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ तहसीलदार को कथित तौर पर बंधक बनाने का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के 12 अन्य अपराधियों के विरुद्ध भी जिला बदर की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम के धीरेंद्र प्रताप सिंह के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्‍त कर इसे जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

पिछले वर्ष 15 अक्टूबर को धीरेंद्र प्रताप सिंह ने दुर्जनपुर गांव में पंचायत भवन पर राशन कोटे की दुकान को लेकर चल रही बैठक में जय प्रकाश पाल की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। धीरेंद्र को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था।  

धीरेंद्र प्रताप सिंह भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का सहयोगी व भाजपा का कथित स्थानीय नेता है।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध धीरेंद्र का खुलकर समर्थन करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर