लाइव न्यूज़ :

Ballia crime news: 15 वर्षीय बेटी को निशाना बनाया, स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी?, भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा-नाबालिग बेटी को परेशान किया, डरी हुई मासूम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2025 17:53 IST

Ballia crime news: मैं इस कायरता को कभी माफ नहीं कर सकती। मैं एक विधायक हूं, लेकिन उन्होंने मेरी 15 वर्षीय बेटी को निशाना बनाया, जो स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी..."

Open in App
ठळक मुद्दे बेटी सदमे में है और लखनऊ में पढ़ाई जारी रखने को तैयार नहीं है।10वीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी के कथित उत्पीड़न की निंदा की।स्कूल नहीं गई और पूछ रही है कि क्या उसे हमारे गांव वापस लौटना चाहिए।

बलियाः उत्तर प्रदेश की भाजपा विधायक केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला शाखा की सदस्यों पर लखनऊ में स्थित उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान उनकी नाबालिग बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। सिंह ने दावा किया कि उनकी बेटी सदमे में है और लखनऊ में पढ़ाई जारी रखने को तैयार नहीं है।

बलिया जिले के बांसडीह से भाजपा विधायक सिंह ने कहा कि बुधवार को हुई घटना के समय वह घर पर नहीं थीं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराएंगी। सिंह द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर अयोध्या और राम मंदिर पर की गई टिप्पणियों को लेकर किया गया था।

सिंह ने इस सप्ताह की शुरुआत में अयोध्या और राममंदिर के बारे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को लेकर उनपर निशाना साधते हुए टिप्पणियां की थीं। इसके विरोध में सपा की महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने सिंह के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। सिंह ने बात करते हुए 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी के कथित उत्पीड़न की निंदा की।

उन्होंने कहा, "मैं इस कायरता को कभी माफ नहीं कर सकती। मैं एक विधायक हूं, लेकिन उन्होंने मेरी 15 वर्षीय बेटी को निशाना बनाया, जो स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी..." विधायक ने कहा, "वह इतनी डरी हुई है कि आज स्कूल नहीं गई और पूछ रही है कि क्या उसे हमारे गांव वापस लौटना चाहिए।" विधायक ने कहा कि वह प्राथमिकी दर्ज कराएंगी और इस मामले को पार्टी नेतृत्व के समक्ष भी उठाएंगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस