लाइव न्यूज़ :

बल्ला कांडः BJP MLA आकाश अपने पिता कैलाश विजयवर्गीय के साथ शिव मंदिर में भजन किए

By भाषा | Updated: July 1, 2019 17:57 IST

फेसबुक उपयोगकर्ता तरुण व्यास ने कैलाश और आकाश के भजन गाने का वीडियो साझा करते हुए लिखा, "आकाश विजयवर्गीय अभी महादेव की भक्ति में लीन। महादेव उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें, जिससे वह कानून को आइंदा अपने हाथ में न लें।"

Open in App
ठळक मुद्देआकाश पांच दिन पहले हुए बल्ला कांड और एक अन्य मामले में जमानत पर कल रविवार को ही जिला जेल से छूटे हैं।भाजपा विधायक ने एक बयान में कहा था कि "सोच-समझकर उठाये गये अपने इस असामान्य कदम" पर हालांकि उन्हें कोई पछतावा नहीं है।

इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी को क्रिकेट बैट से सरेआम पीटने के बहुचर्चित मामले में जमानत पर जेल से छूटने के अगले दिन भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय को अपने पिता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ सोमवार को यहां एक शिव मंदिर में भजन गाते देखा गया।

भजनों का यह कार्यक्रम कैलाश की माता और आकाश की दादी अयोध्या देवी की पहली पुण्यतिथि पर परदेशीपुरा के गेंदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित था। पिता-पुत्र को उनके गृह क्षेत्र के इस मंदिर में करीब दो घंटे तक भजन गाकर ईश्वर की भक्ति में डूबा देखा गया।

इस भजन कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाओं के साथ साझा की जा रही हैं। फेसबुक उपयोगकर्ता तरुण व्यास ने कैलाश और आकाश के भजन गाने का वीडियो साझा करते हुए लिखा, "आकाश विजयवर्गीय अभी महादेव की भक्ति में लीन। महादेव उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें, जिससे वह कानून को आइंदा अपने हाथ में न लें।"

आकाश पांच दिन पहले हुए बल्ला कांड और एक अन्य मामले में जमानत पर कल रविवार को ही जिला जेल से छूटे हैं। अपनी रिहाई के बाद भाजपा विधायक ने एक बयान में कहा था कि "सोच-समझकर उठाये गये अपने इस असामान्य कदम" पर हालांकि उन्हें कोई पछतावा नहीं है।

लेकिन आइंदा वह जनता के मुद्दे उठाते वक्त महात्मा गांधी के बताये अहिंसा के मार्ग पर चलेंगे। राज्य के नवंबर 2018 के विधानसभा निर्वाचन से चुनावी सियासत में पदार्पण करने वाले 34 वर्षीय नेता ने यहां गंजी कम्पाउंड क्षेत्र में एक जर्जर भवन ढहाने की मुहिम के विरोध के दौरान बुधवार को बड़े विवाद के बाद शहरी निकाय के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बैट से पीट दिया था।

इस मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें एक स्थानीय अदालत के आदेश पर बुधवार को ही न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया था।

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप