लाइव न्यूज़ :

Balasore train accident: 81 शवों में से अभी तक 52 की पहचान नहीं, 29 की पहचान हुई, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार से नाता रखने वाले लोग, डीएनए जांच में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2023 16:13 IST

Balasore train accident: बीएमसी की महापौर सुलोचना दास ने बताया कि शवों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ट्रेन हादसे में 293 लोगों की जान गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने सभी शवों को उनके मूल स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की है। पांच परिवार एम्स पहुंच भी गए हैं।दिल्ली में केंद्रीय प्रयोगशाला से डीएनए रिपोर्ट मिलने में करीब 20 दिन लग गए।

Balasore train accident: भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि ओडिशा के बालासोर में दो जून को हुए ट्रेन हादसे के बाद जिन 81 शवों की पहचान नहीं हो पाई थी, उनमें से 29 की पहचान कर ली गई है। इन शवों को एम्स में रखा गया है। गौरतलब है कि ट्रेन हादसे में 293 लोगों की जान गई थी।

बीएमसी की महापौर सुलोचना दास ने बताया कि शवों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दास ने कहा, ‘‘ भुवनेश्वर स्थित एम्स में रखे 81 में से 29 शव की पहचान डीएनए की जांच के आधार पर की गयी। हमने शवों को परिवारों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।’’ महापौर ने कहा कि रेलवे और एम्स के अधिकारियों ने एक शव पर कई दावेदार होने के बाद डीएनए जांच कराने का फैसला किया था।

दास ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी शवों को उनके मूल स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा, ‘‘ ...पांच परिवार एम्स पहुंच भी गए हैं।’’ ये 29 शव जिनकी पहचान की गई है उनमें से अधिकतर ओडिशा के हैं और अन्य पश्चिम बंगाल तथा बिहार से नाता रखने वाले लोगों के शव हैं। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय प्रयोगशाला से डीएनए रिपोर्ट मिलने में करीब 20 दिन लग गए।

81 शव की पहचान के लिए 88 डीएनए नमूने भेजे गए थे। चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस, हावड़ा जाने वाली एसएमवीपी-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी दो जून को बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन के पास एक घातक दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इसमें 293 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें से 287 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

छह अन्य की मौत विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान हुई। अधिकारी ने बताया कि अधिकतर लोगों के शवों को सौंप दिया गया था। भुवनेश्वर एम्स में तीन कंटेनर में इन 81 शवों को रखा गया, क्योंकि इनकी पहचान नहीं हो पाई थी। शवों को संरक्षित रखने के लिए इन कंटेनर में तापमान शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे रखा गया है। 

टॅग्स :ओड़िसारेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर