लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी के बारे में बाल ठाकरे ने क्या कहा था....रवींद्र जडेजा ने किया पुराना वीडियो ट्वीट, चुनाव के बीच हो रहा वायरल

By विनीत कुमार | Updated: December 1, 2022 15:51 IST

रवींद्र जडेजा ने एक वीडियो ट्वीट किया है। यह वीडियो बाल ठाकरे से जुड़ा है। इसमें बाल ठाकरे गुजरात और प्रधानमंत्री नरेंद्र के बारे में बात कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है, 89 सीटों पर वोटिंग।इस मतदान से पहले रवींद्र जडेजा ने एक ट्वीट बुधवार को किया था, जो वायरल हो रहा है।इस वीडियों में शिवसेना के संस्थापक रहे बाल ठाकरे गुजरात और पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते नजर आते हैं।

अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव के तहत आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भी भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं और जडेजा ने उनके लिए खूब प्रचार भी किया है। रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तरी सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। पिछले कुछ दिनों में जडेजा क्रिकेट के मैदान से हटकर राजनीति की पिच पर नजर आए और भाजपा के लिए समर्थन देने की भी अपील की।

इन सबके बीच जडेजा का एक ट्वीट भी चर्चा में है जो उन्होंने पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले बुधवार को किया था। यह वीडियो शिवसेना के संस्थापक बालासाहब ठाकरे से जुड़ा है। इसमें बालासाहब यह कहते नजर आते हैं कि नरेंद्र मोदी के बिना गुजरात नहीं चल सकेगा।

जडेजा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बालासाहब हिंदी में कहते हैं, 'मेरा कहना इतना ही है कि नरेंद्र मोदी गया, गुजरात गया।' जडेजा यह वीडियो शेयर करते हुए वोटर्स को सचेत करने के अंदाज में लिखते हैं, 'अभी भी टाइम है, संमझ जाओ गुजरातियों।'

बता दें कि भाजपा ने इस बार अपने मौजूदा विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा को टिकट नहीं दिया है। उन्हें स्थानीय स्तर पर हकुभा के नाम से जाना जाता है। भाजपा द्वारा रविंद्र जडेजा की पत्नी को जामनगर उत्तर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने कर्षण करमुर को उम्मीदवार बनाया है, जो भाजपा छोड़कर अरविंद केजरीवाल की पार्टी में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस ने इस सीट से बिपेंद्रसिंह जडेजा को अपना उम्मीदवार बनाया है। दिलचस्प बात ये है कि एक ओर रवींद्र जडेजा की पत्नी चुनावी मैदान में हैं तो वहीं क्रिकेटर की बहन कांग्रेस के उम्मीदवार के लिए प्रचार करती नजर आईं। जडेजा के पिता ने भी कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार किया है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022रवींंद्र जडेजाबाल ठाकरेभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसCricket Off The Field
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की