लाइव न्यूज़ :

डॉलर तस्करी मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को जमानत

By भाषा | Updated: February 3, 2021 13:55 IST

Open in App

कोच्चि, तीन फरवरी कोच्चि की एक अदालत ने डॉलर तस्करी के मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के निलंबित अधिकारी एम शिवशंकर को बुधवार को जमानत दे दी। यह मामला केरल में सोने की तस्करी मामले की जांच के वक्त सामने आया था।

अतिरिक्त मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट की अदालत (आर्थिक अपराध) ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव को दो लाख रूपये का जमानती बांड और दो-दो लाख के दो मुचलके भरने के निर्देश दिए।

अदालत ने शिवशंकर को प्रत्येक सोमवार को यहां जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने के निर्देश भी दिए।

सीमा शुल्क विभाग ने डॉलर मामले में उन्हें 23 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि केरल के बहुचर्चित सोना तस्करी मामले में शिवशंकर को प्रवर्तन निदेशालय और सीमाशुल्क विभाग ने गिरफ्तार किया था। वह पिछले 98 दिन से न्यायिक हिरासत में हैं।

इससे पहले दो मामलों में उन्हें जमानत दी जा चुकी है। उनके कक्नाड उप कारागार से दोपहर को बाहर आने की उम्मीद है।

डॉलर मामला तिरूवनंतपुरम में यूएई के एक पूर्व वित्त प्रमुख द्वारा कथित तौर पर 1,90,000 डॉलर की तस्करी से जुड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ