लाइव न्यूज़ :

तेरह वर्ष की लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

By भाषा | Updated: August 18, 2021 22:42 IST

Open in App

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 13 वर्ष की एक लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी। अदालत ने कहा, “छोटी बच्चियां हमारे देश में पूजी जाती हैं, लेकिन बाल यौन शोषण के मामले बढ़ रहे हैं।” न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने ललितपुर के जसमान सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी जिसके खिलाफ ललितपुर के जखौरा थाने में 17 फरवरी, 2019 को दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संबद्ध पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा, “इस मामले में एक छोटी निर्दोष बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है जो इस शब्द का अर्थ नहीं समझती। हमारे देश में छोटी लड़कियों की पूजा की जाती है, लेकिन बाल यौन शोषण के मामले बढ़ रहे हैं। दुष्कर्म एक घिनौना अपराध है। इसमें पीड़ित व्यक्ति शर्मिंदगी, गुस्सा, अवसाद, अपराध और यहां तक कि खुदकुशी जैसे मानसिक प्रभावों का सामना करता है।” अदालत ने कहा, “कई मामले तो सामने ही नहीं आ पाते। दुष्कर्म के लगभग सभी मामलों में पीड़िता दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति के नाम रिपोर्ट दर्ज कराने से बचती है। पीड़िता के परिजन परिवार की छवि बचाने के लिए चुप्पी साध जाते हैं।” अदालत ने कहा, “यौन शोषण की शिकार छोटी बच्ची के वयस्क होने पर उसपर फिर से यौन शोषण का खतरा बना रहता है और उसे उबरने में समय लगता है। ऐसी स्थिति में यदि अदालत सही समय पर सही निर्णय नहीं करती तो न्याय व्यवस्था में पीड़िता का भरोसा नहीं रह जाएगा। इस तरह के अपराध को कड़ाई से रोकने का यह समय है।” मुकदमे के मुताबिक, अभियुक्त ने 13 साल की लड़की के साथ उस समय दुष्कर्म किया जब वह अपने घर में अकेली थी और घर के कुछ काम कर रही थी, जबकि उसके परिवार के अन्य सभी सदस्य चारा काटने के लिए खेत में गए हुए थे। इस स्थिति का फायदा उठाकर अभियुक्त ने जबरदस्ती घर में घुस गया, बच्ची के बाल पकड़कर उसे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी को यौन शोषण मामले में अग्रिम जमानत

भारत'संभल में नमाजियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें प्रशासन, इसमें कोई बाधा उत्पन्न करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो': इलाहाबाद हाईकोर्ट

भारतशंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को इलाहाबाद हाई कोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर रोक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए