लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:48 IST

Open in App

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी बाबा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। फतेहपुर जिले के रहने वाले आरोपी भूतनाथ की जमानत अर्जी खारिज करते हुए न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत ने कहा, “इस तरह की घटनाओं की वजह से लोगों में विश्वास घट रहा है। एक दुष्कर्मी न केवल पीड़िता की पवित्रता भंग करता है, बल्कि असहाय महिला की आत्मा पर अमिट छाप छोड़ता है।” अदालत ने कहा, “इस मामले में आरोपी द्वारा एक असहाय लड़की को बहलाया-फुसलाया गया। यौन शोषण किसी भी लड़की में सदमा और भय पैदा करता है। इस तरह से यह अपराध न केवल पीड़िता के खिलाफ है, बल्कि पूरे समाज के खिलाफ है।” इस मामले के तथ्यों के मुताबिक, पीड़िता के पिता किशनलाल सोनकर ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें कहा गया कि एक जून, 2019 को सुबह चार बजे उसकी नाबालिग लड़की शौच के लिए गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। पीड़िता को जामनगर की स्थानीय पुलिस की मदद से गुजरात के जामनगर जिले में आरोपी भूतनाथ उर्फ रामदास उर्फ बाबाजी के पास से बरामद किया गया। आरोपी को दो जुलाई, 2019 को गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद उसे पांच जुलाई, 2019 को फतेहपुर जिले की संबंधित अदालत के समक्ष पेश किया गया। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि उसे आरोपी द्वारा जबरदस्ती बहला फुसला कर ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद, जांच अधिकारी ने इस आपराधिक मामले में आईपीसी की धारा 376, 323 और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धारा जोड़ी गई। अदालत ने यह आदेश 26 अगस्त, 2021 को पारित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी को यौन शोषण मामले में अग्रिम जमानत

भारत'संभल में नमाजियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें प्रशासन, इसमें कोई बाधा उत्पन्न करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो': इलाहाबाद हाईकोर्ट

भारतशंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को इलाहाबाद हाई कोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर रोक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए