लाइव न्यूज़ :

मेडिकल आधार पर जमानत पर बाहर प्रज्ञा ठाकुर गरबा डांस के बाद कबड्डी खेलती नजर आईं

By विशाल कुमार | Updated: October 14, 2021 12:52 IST

एक वीडियो में भगवा कपड़ों में सांसद को मध्य प्रदेश के भोपाल के एक मैदान में महिला खिलाड़ियों के साथ कबड्डी खेलते हुए कैद किया गया. वह अपने संसदीय क्षेत्र के काली मंदिर में बुधवार को दर्शन करने गई थीं और इसी दौरान खिलाड़ियों ने उन्हें आमंत्रित किया था.

Open in App
ठळक मुद्देप्रज्ञा ठाकुर हाल ही में गरबा डांस करते और कबड्डी खेलती नजर आईं.51 वर्षीय प्रज्ञा ठाकुर स्वास्थ्य कारणों से मालेगांव विस्फोट मामले में जमानत पर बाहर हैं.स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अदालत की कई सुनवाइयों में शामिल होने से इनकार कर चुकी हैं.

नई दिल्ली: मालेगांव विस्फोट मामले में मेडिकल आधार पर जमानत पर बाहर भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर हाल ही में गरबा डांस करते और कबड्डी खेलती नजर आईं.

एक वीडियो में भगवा कपड़ों में सांसद को मध्य प्रदेश के भोपाल के एक मैदान में महिला खिलाड़ियों के साथ कबड्डी खेलते हुए कैद किया गया. वह अपने संसदीय क्षेत्र के काली मंदिर में बुधवार को दर्शन करने गई थीं और इसी दौरान खिलाड़ियों ने उन्हें आमंत्रित किया था.

इस पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने ट्वीट किया कि एनआईए अदालत में इनकी अगली सुनवाई कब है?

बता दें कि, स्वास्थ्य कारणों से कोविड-19 वैक्सीन घर पर लेने वाली सांसद के अक्सर डांस करने और बॉस्केटबॉल खेलते हुए सामने आने वाले वीडियोज पर कांग्रेस अक्सर सवाल उठाती रही है.

51 वर्षीय प्रज्ञा ठाकुर स्वास्थ्य कारणों से मालेगांव विस्फोट मामले में जमानत पर बाहर हैं और स्वास्थ्य कारणों का ही हवाला देते हुए अदालत की कई सुनवाइयों में शामिल होने से इनकार कर चुकी हैं.

प्रज्ञा ठाकुर 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में 2017 में जमानत मिलने से पहले नौ साल तक जेल में थीं.

उत्तरी महाराष्ट्र में मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर मालेगांव में एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल पर बंधा एक विस्फोटक सामग्री फट जाने से छह लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए थे.

जनवरी में मुंबई की एक अदालत ने चिकित्सकीय आधार पर अनुरोध करने के बाद उन्हें व्यक्तिगत तौर पर पेशी से छूट दी।

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरमालेगांव धमाकाBJPकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?