लाइव न्यूज़ :

बहराइच : अपहृत दलित लड़की बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 3, 2021 18:32 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), तीन जुलाई जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन युवकों ने एक नाबालिग दलित विवाहित लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। पुलिस किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी को बरामद कर इस कथित अपहरण के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लड़की के परिवार ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि एक ही गांव के तीन मुस्लिम युवक राशिद, निजाम और अशफाक उनकी बेटी को परेशान करते थे। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी ही जाति के एक युवक के साथ लड़की की शादी करवा दी थी और वह करीब 15 दिन पहले मायके आयी थी। युवकों ने इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि करीब साढ़े सत्रह साल की लड़की के परिजनों की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ अपहरण व एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की को एक विशेष स्थान पर रखा गया है और शुक्रवार को एक नामजद आरोपी राशिद को पकड़ कर लड़की को बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

सिंह ने बताया, ‘‘लड़की ने पुलिस के समक्ष बयान में अपनी मर्जी से राशिद के साथ जाने की बात कही है लेकिन ऐसे प्रकरणों की तफ्तीश हेतु अदालत में धारा 164 के तहत दिया गया बयान ज्यादा मायने रखता है। 164 के बयान हेतु सोमवार को लड़की अदालत में पेश होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए