लाइव न्यूज़ :

बघेल ने निर्मला से उत्पाद शुल्क की राशि पूर्ववत देने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: February 16, 2021 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आग्रह किया कि प्रदेश को उत्पाद शुल्क के तौर पर मिलने वाली राशि पहले की तरह ही प्रदान की जाए।

प्रदेश सरकार के सूचना विभाग की ओर यहां जारी बयान के मुताबिक, वित्त मंत्री को लिखे पत्र में बघेल ने यह आग्रह करने के साथ ही कोरोना महामारी के कारण राज्य के वित्तीय स्रोतों में कमी आने का उल्लेख भी किया है।

पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वर्ष 2021-22 के केन्द्रीय बजट में पेट्रोलियम पदार्थों, सोने-चांदी एवं अन्य कई वस्तुओं पर उत्पाद शुल्क में कमी कर उसके स्थान पर कृषि अवसंरचना विकास उप कर लगाने की घोषणा आपके द्वारा की गई है। इससे राज्य को आगामी वित्तीय वर्ष में 900 से 1000 करोड़ रूपए की अतिरिक्त क्षति होना संभावित है।’’

उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य की जीएसटी क्षतिपूर्ति मद में केन्द्र सरकार से अभी भी 3700 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त होना बाकी है।

बघेल ने वित्त मंत्री से आग्रह किया, ‘‘छत्तीसगढ़ राज्य को उत्पाद शुल्क के रूप में मिलने वाली राशि पहले की तरह देने के बारे में निर्णय किया जाए ताकि राज्य को किसी अतिरिक्त वित्तीय क्षति का सामना न करना पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!