लाइव न्यूज़ :

बदायूंः सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा एमपी संघमित्रा मौर्य के खिलाफ दायर याचिका वापस ली, जानिए क्या था पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2022 16:54 IST

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (अब सपा से एमएलसी) की बेटी डॉ0 संघमित्रा मौर्य को बदायूं लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देअप्रैल में ही उच्च न्यायालय में शपथ पत्र पेश कर दिया था, जिसे शुक्रवार को अदालत ने स्वीकार कर लिया।सांसद डा. संघमित्रा के पिता स्वामी प्रसाद मौर्य हमारी पार्टी के नेता हैं, परिस्थितियां विरोधावासी न हों, इसीलिए याचिका वापस ले लिया है।बदायूं की जनता ने जिसको सांसद बनाया है, वही बदायूं का असली सांसद है।

बदायूंः बदायूं से समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य के खिलाफ उच्च न्यायालय में दायर याचिका वापस ले ली है। धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य के खिलाफ दायर याचिका वापस लेने के लिए अप्रैल में ही उच्च न्यायालय में शपथ पत्र पेश कर दिया था, जिसे शुक्रवार को अदालत ने स्वीकार कर लिया।

संघमित्रा मौर्य एवं अन्य के खिलाफ जो याचिका दायर की थी अब उसका कोई औचित्य नहीं रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में यादव ने कहा कि सांसद डा. संघमित्रा के पिता स्वामी प्रसाद मौर्य हमारी पार्टी के नेता हैं, परिस्थितियां विरोधावासी न हों, इसीलिए याचिका वापस ले लिया है।

सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य ने कहा, ‘‘हमें मीडिया के माध्यम से ही पता चला है कि आज याचिका वापस ली गई है। यदि उन्होंने (धर्मेंद्र यादव) याचिका वापस ली है तो यह उनकी व्यक्तिगत सोच है। हमारा कहना बस यह है कि 2019 की हार को उन्होंने दिल से स्वीकार लिया है, उन्होंने मान लिया है कि बदायूं की जनता ने जिसको सांसद बनाया है, वही बदायूं का असली सांसद है।”

संघमित्रा मौर्य से जब पूछा गया कि आपके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य अब समाजवादी पार्टी में है और विधान परिषद के सदस्य भी हैं कहीं इस कारण से तो उन्होंने याचिका वापस नहीं ली है, इसपर उन्होंने कहा अगर यह बात है तो हम धर्मेंद्र यादव का स्वागत भारतीय जनता पार्टी में करते हैं।

समाजवादी पार्टी में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका (धर्मेंद्र यादव) झुकाव हमारी तरफ है, हमने उनका स्वागत भारतीय जनता पार्टी में किया है। उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (अब सपा से एमएलसी) की बेटी डॉ0 संघमित्रा मौर्य को बदायूं लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया था।

वहीं सपा-बसपा के गठबंधन से चुनाव में उस समय के मौजूदा सांसद रहे धर्मेंद्र यादव प्रत्याशी बने थे। दोनों के बीच सीधी टक्कर हुई और चुनाव में धर्मेंद्र यादव लगभग 18 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे। यादव चुनावी परिणाम के खिलाफ उच्च न्यायालय गए और आरोप लगाया कि मतगणना में आठ हजार वोटों की गड़बड़ी की गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टीसंघमित्रा मौर्यस्वामी प्रसाद मौर्य
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर